रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में एकता प्रदर्शन करते हुए प्रांतीय आंदोलन कलम रख मशाल उठा के प्रथम चरण के 1 दिसंबर को मुख्यमंत्री के नाम सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को ज्ञापन एवं मशाल रैली 28 जिलों सहित नवा रायपुर क्षेत्र में आयोजित किया है।

इस संबंध में आज छत्तीसगढ़ मंत्रालय शीघलेखक संघ के अध्यक्ष देवलाल भारती की अध्यक्षता में बैठक कर पूर्ण समर्थन और सहयोग का वादा किया गया है। इस बैठक में शामिल होने वाले पदाधिकारियों में संघ सचिव भैरव नारायण विश्वकर्मा, ओम श्रीवास्तव, विकास शर्मा, टीआर रावटे, श्रीमती सोनाली ठाकुर, ज्योति बंजारे, राजदेव लकड़ा, वोनित वर्मा, राजेश गिरी आदि उपस्थित हुए। वहीं मंत्रालय कर्मचारियों में केपी नेताम, प्रवीण रिछारिया, सुनील बापट, विजय चौरसिया, डॉ विवेक श्रीवास, डी एस धुव्रे, जलेश, सोनी यादव अमीत हुमने और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अध्यक्ष ईमरत लाल केंवट, विक्रम कश्यप आदि मंत्रालयीन कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आंदोलन में शामिल होकर सफल बनाने अपील की है।


















