उत्तराखंड | इस समय एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मां प्रेमी संग शारीरिक संबंध बना रही थी। इस दौरान उसके बेटे ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। तभी हैवान बनी मां ने बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की जानकारी पर पुलिस भी सन्न रह गई। आरोपी मां को सत्र न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।  

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना ग्वालियर जिले के थाटीपुर थाना क्षेत्र में से सामने आई है। जहां 28 अप्रैल, 2023 को एक कलयुगी मां ने अपने तीन साल के बेटे को मौत के घाट उतार दिया। बताया गया कि बेटे ने अपनी मां को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इस मामले के बारे में किसी को पता न चले तो मां ने बेटे को घर की दूसरी मंजिल की छत से नीचे फेंक दिया। तभी उसका प्रेमी भी घटनास्थल पर मौजूद था।

इसके बाद महिला ने खुद को बचाने के लिए झूठी कहानी पति को सुनाई। बताया कि खेलते-खेलते बच्चा छत से गिरा है। आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान सनी उर्फ जतिन ने दम तोड़ दिया। इधर, मृतक का कांस्टेबल पिता इसे हादसा मानता रहा। मामले का खुलासा तब हुआ जब हत्यारिन मां की तबीयत लगातार खराब रहने लगी।

ज्योति राठौर का इलाज कई अस्पतालों में कराया गया। लेकिन, उसकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसी बीच मानसिक रूप से परेशान ज्योति ने अपने पति के सामने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और फूट-फूट कर रोने लगी। इधर, बच्चे के कांस्टेबल पिता ने वीडियो बनाकर साक्ष्य इकट्ठा किए और पुलिस को दिए। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया।  शनिवार को सत्र न्यायालय ने हत्यारिन मां को आजीवन कारावास की कठोर सजा सुनाई है। हालांकि, कोर्ट ने उसके प्रेमी को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031