संभल। किसी बात को लेकर शादी के दौरान कन्या व वर पक्ष में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिस के चलते दोनो पक्षों में जमकर हाथापाई हुई। मामला में संभल के नगर से सटे गांव मौलागढ़ का है। खबरों के अनुसार युवती की शादी गाजियाबाद निवासी युवक से दो माह पूर्व तय हुई थी। जिसकी बारात शुक्रवार को बहजोई रोड स्थित एक बैंक्वट हॉल में रात्रि का कार्यक्रम था। युवती के पिता ने बताया कि दूल्हे की ओर से बारात काफी देर से आयी थी। जिसके चलते खाना शुरू कराया दिया गया था। जैसे ही बारात गेट पर पहुंची तो दूल्हे के तेवर बदल गये और उसके द्वारा अभद्र व्यवहार किया। जैसे-तैसे बात संभली ही थी कि जयमाला के समय दूल्हे ने दुल्हन के साथ उसकी मां के उपर भी हाथ उठा दिया। जिससे बात बढ़ गयी और दोनों पक्षों के लोगों आमने-सामने आ गये। सूचना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के लोगों को पकड़कर कोतवाली ले आयी। दोनों पक्षों के लोगों के समझानें पर दोनों आपसी समझौता कर लिया।
Previous Articleमूंग दाल का आजमाएं ये नुस्खा…
Next Article दर्द से हैं परेशान तो करें ये 3 तीन काम
Related Posts
Add A Comment


















