बिजनेस | भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार, 22 जनवरी को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 750 अंकों से ज्यादा उछल गया, जबकि निफ्टी एक बार फिर 25,400 के अहम स्तर के ऊपर पहुंच गया। इसके साथ ही बाजार में पिछले तीन कारोबारी सत्रों से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा। वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक और आर्थिक तनाव कम होने से निवेशकों के सेंटीमेंट में सुधार दिखा और बाजार ने राहत की सांस ली।

सुबह करीब 9:45 बजे बीएसई सेंसेक्स 773.05 अंक यानी 0.94 फीसदी की तेजी के साथ 82,682.69 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं एनएसई निफ्टी 245.35 अंक या 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 25,402.85 के ऊपर पहुंच गया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी कई दिनों बाद खरीदारी लौटी और दोनों इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी तक चढ़ गए। लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते नजर आए।

ग्रीनलैंड और यूरोप पर ट्रंप का बदला रुख

बाजार में आई इस तेजी की सबसे बड़ी वजह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ग्रीनलैंड और यूरोप को लेकर नरम रुख रहा। ट्रंप ने साफ किया कि ग्रीनलैंड को अपने नियंत्रण में लेने के लिए अमेरिका सैन्य बल का इस्तेमाल नहीं करेगा। इसके साथ ही उन्होंने यूरोपीय देशों पर नए टैरिफ लगाने की योजना को भी फिलहाल टाल दिया है।

दावोस में नाटो महासचिव मार्क रुटे से मुलाकात के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि ग्रीनलैंड के भविष्य को लेकर एक रूपरेखा तय हो चुकी है, जिसके चलते 1 फरवरी से प्रस्तावित टैरिफ लागू नहीं किए जाएंगे। हालांकि इस समझौते का विस्तृत ब्योरा सामने नहीं आया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930