कटड़ा : शुक्रवार को क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के बाद शनिवार को वैष्णो देवी भवन सहित कटरा में मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम साफ होते ही श्रद्धालु मां भगवती के जयकारे लगाते हुए पूरे उत्साह के साथ यात्रा पर आगे बढ़ते नजर आए। दरबार में पहुंच रहे तीर्थयात्रियों द्वारा ऐसे सुहावने मौसम का खूब आनंद लिया जा रहा है।
वहीं त्रिकुटा पर्वत पर बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है, जो मां भगवती के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को काफी आकर्षित कर रही है। बर्फ से ढंके पहाड़ों और ठंडी हवाओं के बीच यात्रा मार्ग पर भक्तिमय माहौल बना हुआ है।



















