Bokaro News: झारखंड में बोकारो जिले के माराफारी थाना क्षेत्र के बांसगोड़ा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार संध्या सड़क हादसे में झरिया निवासी मंटू विश्वकर्मा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

खबर फैलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मंटू बाइक समेत ट्रक के नीचे आ गया। हादसा इतना भयावह था कि आसपास मौजूद लोग सन्न रह गए। मृतक के पिता योगेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि वे अपनी बेटी के लिए लड़का देखने झरिया से बांसगोड़ा की ओर जा रहे थे। दो बाइक पर चार लोग सवार थे। मंटू दूसरी बाइक पर पीछे चल रहा था और आगे ट्रक था। बांसगोड़ा के पास अचानक ट्रक ने मंटू की बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है
गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच को जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर माराफारी थाना प्रभारी आजाद खान मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ट्रक मालिक को घटनास्थल पर बुलाया गया है और पीड़ित परिवार से मुआवजे को लेकर बातचीत की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द सड़क जाम हटाया जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया की तैयारी की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930