चमोलीः उत्तराखंड के चमोली में शुक्रवार को भीषण हादसा हुआ है। जहां अनियंत्रित होकर एक कार खाई में गिरी है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। जबकि अन्य चार लोग घायल हुए है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना नारायणबगड़ से आगे लेगुना में हुई है। जहां देर शाम एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के दौरान कार में पांच लोग सवार थे। घटना में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य चार लोग घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को नारायणबगड़ अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज किया गया। इसके अतिरिक्त शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना की जांच की जा रही है।    

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031