रायपुर, राज्य शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के 18 अधिकारियों की पदोन्नति का आदेश शुक्रवार को जारी किया। जारी आदेश में 2001 बैच के आइपीएस अधिकारी डॉ. आनंद छाबड़ा को 25 वर्ष की सेवा के बाद अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के पद पर पदोन्नति दी गई हैं। इस निर्णय के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय से स्वीकृति छह जनवरी 2026 को प्राप्त हुई थी।

इसके अतिरिक्त 2006 बैच के दो आइपीएस अधिकारियों मिलना कुरें और रायपुर एसएसपी रह चुके प्रशांत कुमार अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक पद पर पदोन्नति दी गई हैं। अग्रवाल को मिड करियर प्रशिक्षण के फेज-चार में अनिवार्य रूप से भाग लेने का निर्देश भी दिया गया हैं।

रजनेश, शशिमोहन समेत आठ आइपीएस बने डीआइजी
2012 बैच के आठ आइपीएस अधिकारियों को उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआइजी) के पद पर पदोन्नति दी गई हैं। इनमे बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह, रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह, विवेक शुक्ला, राजेश कुकरेजा, श्वेता राजमणि, सरगुजा एसपी राजेश कुमार अग्रवाल, दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल और बेमेतरा एसपी रामकृष्णा साहू शामिल हैं।

2013 बैच के चार आइपीएस अधिकारियों में डा.अभिषेक पल्ल्व, मोहित गर्ग, भोजराम पटेल और यशपाल सिंह, को चयन श्रेणी में पदोन्नति मिली हैं। इसकें साथ ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत आइपीएस अधिकारी नीथू कमल, दावुलिरी श्रवण और जितेंद्र शुक्ला को भी प्रोफर्मा पदोन्नति प्रदान की गई हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031