रायपुर। समाज सेवी संस्था ऐक्ट ऑफ़ ह्यूमैनिटी के द्वारा रविवार 29 नवंबर को कोरबा जिले से करीब 20 किलोमीटर दूर गांव गहनिया और उसके बाद फिर जिले से करीब 45 किमी दूर लेमरु पंचायत में आने वाले गांव भूडू माटी, छाती बहार और अरेतरा मे ठंड के मौसम को देखते हुए जाकर कम्बल, गरम कपड़े,बच्चे, बड़े और महिलाओं को कपड़ा दिया गया और साथ ही बिस्किट, चॉकलेट,मिक्चर एवं अन्य खाद्य सामग्री बांटा गया।

जैसा कि हम सभी जानते है कि शहर में रह कर हमें किसी चीज की कमी नहीं होती है, मगर शहर से दूर रह रहे ऐसे गांव में रहने वाले लोग, जहां कोई भी सुविधा ना हो, ना बिजली, ना दुकान, ना आने-जाने की अपनी खुद की सुविधा उन्हे बहुत सारी मुसीबतों से जिंदगी गुजरना पड़ता है।

इन सब बातों को समझते हुए इस बार संस्था ने सभी चीजों का वितरण ऐसे गावों में किया जहां इन सब चीजों का मिलना मुमकिन नही है। इस नेक काम में आज संस्था के साथ कोरबा जिले के नगर पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा साथ रहे, जिन्होंने आज के इस नेक काम मे बढ़चढ़ के हिस्सा लिया और हमारे संस्था का बहुत साथ दिया। उन्होनें गांव में रह रहे कोरवा आदिवासी परिवारों के साथ अपना समय भी दिया और उन्हे स्वास्थ से संबंधित अच्छी बातें भी बताई।

संस्था के रुहुल खान, मो.आसिफ खान, ग्रेडिन गैलियर, रोसलिन गैलियर, अफ्रोज अली, अजय जायसवाल, सुधीर विश्वकर्मा, सुमन शिवहरे, कृतिका, रेमिया, निशांत और शुभम शिवहरे भी इस नेक काम मे मौके पर शामिल रहे।

गांव वालों को संस्था के सदस्यों से मिलने के बाद बड़ा ही अच्छा महसूस हुआ, सभी गांव वालों ने संस्था के सदस्यों को ढेर सारा आशीर्वाद दिया और दुबारा उनके गावँ मे आने का न्यौता भी। इस नेक कार्य में सहयोग देने वाले हर एक सज्जन व्यक्ति का हमारी संस्था दिल से आभार व्यकत करती है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है। भगवान आप सभी को और आपके परिवार को हमेशा खुश रखे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031