राजनांदगांव। स्थानीय स्टेट हाई स्कूल प्रांगण में 72वां एनसीसी दिवस समारोह आयेाजित किया गया। कोरोना संक्रमण के गाईड लाईन के तहत यह आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एनसीसी अधिकारी जीडी वैष्णव ने ध्वजारोहण कर एनसीसी कैैडेटों को एनसीसी की शपथ दिलायी। तत्पश्चात संविधान प्रस्तावना की प्रस्तुति मेजर किरण दामले ने की। वार्षिक प्रतिवेदन एनसीसी अधिकारी सुनील भागवत द्वारा प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि के उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री वैष्णव ने एकता और अनुशासन को जीवन में ढालने का आह्वान करते हुए कैडेटों के उज्जवल भविष्य की कामना की। शाला प्राचार्य एनएस पट्टा ने कैडेटों को कोरोना संक्रमण में इस संक्षिप्त आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डाला। आयोजन में सहभागी कैडेट क्लब के सभी सदस्यों की प्रशंसा की। इस आयोजन में मॉस्क एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया गया। कार्यक्रम के अंत में कैडेट क्लब द्वारा मुख्य अतिथि का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति एनसीसी गान के द्वारा हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से एनसीसी अधिकारी मेजर किरण दामले, सुनील भागवत, भूपेन्द्र जोगी, गौरव खन्ना, कैडेट क्लब के संरक्षक आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, अध्यक्ष अमित चंद्रवंशी, सचिव संदीप जायसवाल, प्रियेश भारद्वाज, दुर्गा प्रसाद देवांगन, राहुल देवांगन, विजेन्द्र चौहान, राजकुमार निर्मलकर, दीपक त्रिपाठी, उमेश साहू, तरूण जाटव, मनोज ठाकुर, आशीष डोंगरे, अंशुल गुप्ता, शैलबाला, गायत्री साहू, तनिष्ठ त्रिपाठी, शुभम भोईर की उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन योगेश्वर पटेल ने किया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031