रायपुर। प्रदेश सरकार 27 नवम्बर से प्रदेश के समस्त धान खरीदी केन्द्रों में टोकन देने की घोषणा कर 1 दिसम्बर से धान खरीदी करने की व्यवस्था बनाई है।जो प्रथम दिन 27 नवम्बर को ही टोकन लेने पहुँचे किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा। राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश नेता अनिल दुबे, जीपी चंद्राकर, दीनदयाल वर्मा, जागेश्वर प्रसाद, चेतन देवांगन, लालाराम वर्मा, अशोक ताम्रकर, महेंद्र कौशिक, गोवर्धन वर्मा, ईश्वर साहू, गिरधारी ठाकुर,चंदप्रकाश साहू, श्रीधर चंद्राकर, छन्नू साहू ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर 1 दिसंबर से धान खरीदी में बिना विलंब किये विभिन्न प्रकार के समस्या खड़े करने वाले नौकरशाहों पर कार्यवाही की मांग करते हुए बारदाना की समुचित व्यवस्था, खरीदी का कांटा जैसे मूलभूत चीजों को पूर्व में ही चेक करा लें अन्यथा 1 दिसंबर से धान खरीदी की व्यवस्था लडख़ड़ा जाएगी। ऐसे भी 1 माह देर से खरीदी शुरू होने से छोटे किसानों ने आड़तिया एवं शोषकों को औने पौने दाम में बेच दिया है जिसकी समस्त जबाबदारी भूपेश सरकार को जाता है। 1 दिसम्बर से धान खरीदी में किसी प्रकार की कोताही बर्दास्त नहीं किया जाएगा। किसान मोर्चा ने कड़ी चेतावनी दी है।
धान खरीदी प्रथम दिन भूपेश सरकार लडख़ड़ाई, टोकन के लिए पूरे प्रदेश के किसानों को शुरुवाती दौर में ही भटकना पड़ा-मोर्चा
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















