Gut Healing Soup Recipe: बदलते मौसम में पेट की सेहत सुधारने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लोग हल्के, पौष्टिक और गर्म भोजन करना पसंद करते हैं. ऐसे में अगर आप भी ऐसी ही कोई आसान सी रेसिपी ढूंढ रहे हैं तो सहजन से बेहतर कुछ नहीं. अगर आप यह सोच रहे हैं कि इसे बनाना मुश्किल भरा होगा तो बता दें कि आप इसे बड़ी ही आसानी से बना सकते हैं. दरअसल, मोरिंगा का ये सूप न सिर्फ स्वाद में जबरदस्‍त है बल्कि शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में भी मदद करता है. यह रेसिपी खास तौर पर उन दिनों के लिए परफेक्ट है, जब शरीर को डिटॉक्स, हीलिंग और आराम की जरूरत होती है. इसमें इस्तेमाल की गई नेचुरल चीजें पाचन सुधारने, सूजन कम करने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में सहायक मानी जाती हैं.

सामग्री- 

6–7 सहजन (मोरिंगा) की स्टिक्स
1½ इंच कच्ची हल्दी
1 कप कटी हरी लहसुन
1 इंच अदरक
2 कप पानी
स्वादानुसार नमक
1 टेबलस्पून तेल
3–4 कुचली हुई लहसुन की कलियां
½ कप स्प्रिंग अनियन ग्रीन्स
ताजी कुटी काली मिर्च
नींबू का रस
चुटकी भर सेंधा नमक

बनाने की विधि-

-सबसे पहले प्रेशर कुकर में मोरिंगा स्टिक्स, कच्ची हल्दी, हरी लहसुन, अदरक, पानी और स्वादानुसार नमक डालें. इसे 2–3 सीटी आने तक पकाएं. इसके बाद मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर मिक्सर में डालकर स्मूद प्यूरी बना लें.

-अब एक पैन में 1 टेबलस्पून तेल गरम करें. इसमें कुचली हुई लहसुन और स्प्रिंग अनियन ग्रीन्स डालकर हल्का सा भूनें ताकि खुशबू आ जाए. अब इसमें तैयार प्यूरी को छानते हुए डालें ताकि सूप एकदम स्मूद बने. स्वाद अनुसार हल्का सा नमक एडजस्ट करें और ऊपर से ताजी कुटी काली मिर्च डालें.

-आखिर में नींबू का रस और चुटकी भर सेंधा नमक डालकर सूप को हल्का सा उबाल लें और गैस बंद कर दें.

सेहत के फायदे-यह सूप हल्का होने के साथ-साथ बेहद पौष्टिक है. मोरिंगा एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करता है. कच्ची हल्दी और अदरक सूजन कम करने और गट हेल्थ सुधारने में सहायक माने जाते हैं. वहीं हरी लहसुन और लहसुन की कलियां शरीर को डिटॉक्स करने और संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती हैं. नींबू का रस पाचन बेहतर बनाता है और स्वाद में हल्की फ्रेशनेस जोड़ता है.

कब और कैसे करें सेवन-
इस सूप को आप सुबह खाली पेट या शाम के हल्के डिनर के तौर पर ले सकते हैं. यह खासतौर पर तब फायदेमंद होता है जब आपको भारीपन, गैस, थकान या हल्की सर्दी-जुकाम महसूस हो रही हो. ठंड के मौसम में यह शरीर को अंदर से गर्माहट देता है और आराम महसूस कराता है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031