बॉलीवुड और टीवी के कई सेलेब्स ने बेशक पर्दे पर सैनिक की भूमिका निभाई हो. लेकिन, कई कलाकार ऐसे हैं जो रियल लाइफ में बॉर्डर पर अपनी जाबांजी दिखा चुके हैं. इस लिस्ट में नाना पाटेकर से लेकर गूफी पेंटल तक शामिल हैं.

1999 के कारगिल युद्ध के दौरान बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर ने भारतीय सेना के साथ मिलकर काम या था. इस दौरान वो द्रास और दुर्गम मोर्चों पर तैनात रहे. आपको बता दें उन्हें प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद पद से भी सम्मानित किया गया था.

महाभारत सीरियल में मामा शकुनि की भूमिका निभाकर घर-घर पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली गूफी पेंटल 1962 में भारत और चीन के युद्ध के दौरान भारतीय सेना में जवान के तौर पर तैनात थे.

मेजर बिक्रमजीत कंवरपाल भी भारतीय सेना में अपनी सेवा दे चुके हैं. 2002 में सेना से मेजर के पद पर रिटायर होने के बाद उन्होंने 2 स्टेट्स और स्पेशल ऑप्स जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया.

महाभारत और गदाधारी भीम फेम प्रवीण कुमार सोबती एक्टर बनने से पहले सीमा सुरक्षा बल में डिप्टी कमांडेंट थे.इसके अलावा वो एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलीट भी थे.

अच्युत पोद्दार जो अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों को हंसाने के लिए जाने जाते हैं. वो भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने 1962 से 1967 के दौरान देश की सेवा की थी.

छिछोरे और जर्सी जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाले रुद्रशीष मजूमदार ने एक्टर बनने से पहले सात सालों तक भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दीं.

ब्लैक एंड व्हाइट सिनेमा के दौर के पॉपुलर एक्टर रहमान ने फिल्मों में कदम रखने से पहले रॉयल इंडियन एयरफोर्स में बतौर पायलट प्रशिक्षण लिया था. हालांकि, बाद में उनकी रुचि एक्टिंग की तरफ बढ़ गई.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930