नई दिल्ली.  आमिर खान ने CJP प्रोटेस्ट के दौरान सोनम वांगचुक से किनारा करते हुए कहा था कि उनकी ब्लॉकबस्टर ‘3 इडियट्स’ साइंटिस्ट और सोशल वर्कर पर नहीं बनी है. आमिर खान ने इन दावों के साथ ही ये भी कहा था कि वो पहले से सोनम वांगचुक को नहीं जानते थे. अब सोशल वर्कर और साइंटिस्ट ने इन दावों को झूठलाते हुए एक्टर के खिलाफ नाराजगी जाहिर की. सोनम वांगचुक ने लेटेस्ट पॉडकास्ट में आमिर खान के दावों पर अपना रिएक्शन दिया है.

प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट पर सोनम वांगचुक ने आमिर के दावों पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि एक्टर अपनी फिल्म ‘गजनी’ के किरदार में ज्यादा ही घूस गए. सोनम वांगचुक कहते हैं, ‘काफी वीडियो आए, जिनमें वह ‘गजनी’ वाले आउटफिट में मेरा भाषण देख रहे थे. तो शायद वह ‘गजनी’ वाले आउटफिट में थे, इसलिए शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉइस हो गया होगा. 15 मिनट बाद भूल गए होंगे, तो मैं हैरान नहीं हूं. वरना हम बहुत विस्तार से मिले थे’.

सोनम वांगचुक ने आमिर खान के दावों पर किया रिएक्ट

सोनम वांगचुक आगे कहते हैं, ‘हमने सुना है कि वह अपने किरदार में बहुत ज्यादा डूब जाते हैं. तो शायद ‘गजनी’ में वह इतने डूब चुके थे कि जिस अवॉर्ड फंक्शन में वह आए थे, जहां मैं अवॉर्ड ले रहा था, वह भी भूल गए होंगे’. सोनम वांगचुक ने आगे बताया कि आमिर खान के साथ उनकी कई विस्तार से बातचीत हुई थी.

आमिर खान के दावों पर बात करते हुए सोनम वांगचुक ने कहा कि दोनों ने विचारों का आदान-प्रदान भी किया था. हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि वह ‘3 इडियट्स’ को अपनी जिंदगी पर आधारित फिल्म या अपनी बायोग्राफी नहीं कहेंगे. फिल्म के साथ उनका रिश्ता प्रभाव और प्रेरणा है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930