What's Hot

ममूटी, मोहनलाल और नयनतारा की नई फिल्म ‘पैट्रियट’ की रिलीज का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. वहीं  गणतंत्र दिवस के अवसर पर मेकर्स ने फाइनल पोस्टर और रिलीज डेट को रिलीज किया था. इस फिल्म को लेकर इंटरनेट पर काफी दिनों से बज बना हुआ है. वहीं अब इस बज के बीच मोहनलाल ने अपनी एक और नए प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट कर दी है. उन्होंने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम की स्टोरी सेक्शन में फिल्म का वर्किंग टाइटल ‘एल367’ रीवील कर दिया है. इस फिल्म को विष्णु मोहन डायरेक्ट करेंगे, जिनकी पहली फिल्म ‘मेप्पडियन’ को काफी सराहना मिली थी और उन्होंने नेशनल अवॉर्ड भी जीता था. 

करोड़ों के बजट में होगी फिल्म तैयार
खबरों के अनुसार ये फिल्म बड़े बजट और बड़े स्केल पर बनाई जाएगी, ये श्री गोकुलम मूवी की अब तक की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक होगी. फिल्म के प्रोड्यूसर बैजू गोपालन और वी सी प्रवीन हैं, जबकि कृष्णमूर्ति एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर की भूमिका में होंगे. मेकर्स इस प्रोजेक्ट को इंटरनेशनल स्तर का बनाने की पूरी तैयारी कर रहे हैं. फिल्म में मोहनलाल के साथ विदेशी और बॉलीवुड की टॉप टेक्निकल टीम को शामिल करने की योजना है. शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है.

फिल्म ‘पैट्रियट’ की रिलीज डेट
इससे पहले मोहनलाल ने अपकमिंग फिल्म ‘पैट्रियट’ से अपनी और ममूटी की पहली झलक साझा की थी, जिसमें दोनों ही इंटेंस लुक में दिखाई दिए. मोहनलाल और ममूटी ने अपनी फिल्म ‘पैट्रियट’ की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया, जो 23 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बता दें, पैट्रियट’ के जरिए दोनों सुपरस्टार मोहनलाल और ममूटी लंबे समय बाद एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे. ऐसे में स्पाई-एक्शन-थ्रिलर फिल्म को लेकर दर्शक बेहद उत्साहित हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31