कोझिकोड : भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को पूरी दुनिया जानती है। सुनीता जब जीरो ग्रैविटी में तैरीं तो पूरी दुनिया से वाहवाही बटोरी। अंतरिक्ष में उनकी वापसी फंसी तो पूरी दुनिया ने उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना की। हाल ही में सुनीता विलियम्स नासा से रिटायर हुई हैं। अब सुनीता विलियम्स कोझिकोड में नजर आई हैं। वह यहां एक छोटी सी फालूदा की दुकान पर पहुंचीं। यहां केरल में उन्होंने ठंडी मिठाई का आनंद लिया और खूब तस्वीरें खींची। उन्होंने वीडियो भी बनाए और उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड किया।

सुनीता विलियम्स वीडियो में एक साधारण पीच रंग की टी-शर्ट पहने हुए नजर आ रही हैं। वह अपने आसपास के लोगों से बातचीत कर रही हैं और बड़े चाव से फालूदा का एक लंबा गिलास पी रही हैं।

क्या है फालूदा

जिन लोगों को फालूदा के बारे में जानकारी नहीं है, उनके लिए बता दें कि फालूदा एक क्लासिक भारतीय ठंडा पेय है जो मीठे दूध, सेवई, तुलसी के बीज, गुलाब की चाशनी और आइसक्रीम से बनाया जाता है। यह थोड़ा बिखरा हुआ, रंगीन और बेहद सुकून देने वाला होता है। एक ऐसी मिठाई जिसे आमतौर पर किसी गर्म शाम या उत्सव के लिए बचाकर रखा जाता है।

लोगों ने खींची सेल्फी

सुनीता विलियम्स जिस दुकान में फालूदा खा रही थीं, वहां लोग उन्हें पहचान गए। साथ में सेल्फी ली और वीडियो बनाए। दुकानवाले ने भी सुनीता विलियम्स का वीडियो बनाया और उसे अपलोड किया। उन्होंने लिखा कि एक अविश्वसनीय पल जिसे हम कभी नहीं भूलेंगे। उसने कहा कि जब उसने सुनीता विलियम्स को अपनी दुकान पर देखा तो शॉक हो गया। अंतरिक्ष से लेकर हमारे स्टोर तक- हमें गर्व है कि हमें उनकी सेवा करने का मौका मिला।

यूजर्स ने खूब किए कॉमेंट्स

सुनीता विलियम्स के वीडियो को लोगों ने खूब शेयर किया। एक यूजर ने लिखा वह जिसने मुझे आसमान जितनी ऊंची उड़ान भरना सिखाया। दूसरे ने मज़ाक में कहा कि यह टेबल मेरे लिए हमेशा के लिए बुक कर दो। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अपनी तमाम उपलब्धियों के बावजूद सुनीता विलियम्स कितनी सहज और ज़मीन से जुड़ी हुई लगती हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728