बॉलीवुड के फेमस सिंगर और कंपोजर अरिजीत सिंह ने मंगलवार को प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा कर हर किसी को हैरान कर दिया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ये अनाउंसमेंट की थी कि वह अब कोई नया प्लेबैक सिंगिंग असाइनमेंट नहीं लेंगे. हालांकि, उनके फ्यूचर के प्रोजेक्ट्स के बारे में नई रिपोर्ट्स पहले ही सामने आने लगी हैं. जिसके मुकाबिक वे अब फिल्म डायरेक्ट करेंगे.

अरिजीत सिंह फिल्म करेंगे डायरेक्ट?
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया है, “अरिजीत डायरेक्टर के तौर पर अपनी पहली फिल्म में बिजी रहने वाले हैं, वह लंबे समय से इसके बारे में बहुत पैशनेट थे, और इसके लिए उन्हें समय और मेहनत की ज़रूरत थी. इतने सारे ऑफर्स के बीच वह ऐसा नहीं कर पाते. वह अपनी डायरेक्टर की ज़िम्मेदारियां पूरी करेंगे, यह एक साल या उससे ज़्यादा के ब्रेक जैसा है.”

हालांकि रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अरिजीत सिंह का प्लेबैक सिंगिंग से “रिटायरमेंट” सिर्फ़ टेंपरेरली है, लेकिन सिंगर ने इन रूमर्स पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. वहीं कहा जा रहा है कि अरिजीत की बतौर डायरेक्टर डेब्यू फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा हीरोइन होंगी. 

अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने की बताई थी ये वजहें
इससे पहले, अरिजीत सिंह ने अपने एक्स  अकाउंट पर बताया था कि उन्होंने अपने करियर के इतने ऊंचे मुकाम पर यह कदम क्यों उठाया.  अरिजीत ने लिखा, “इसके पीछे सिर्फ़ एक वजह नहीं है, इसके कई कारण हैं, और मैं इस बारे में काफी समय से सोच रहा था. आखिरकार, मैंने ज़रूरी हिम्मत जुटा ली है.” सिंगर ने आगे कहा, “एक वजह काफी सीधी है कि  मेरा इंटरेस्ट जल्दी खत्म हो जाता है, इसीलिए मैं अक्सर अपने गानों के अरेंजमेंट बदलता रहता हूं और उन्हें लाइव परफॉर्म करता हूं.”

फिर उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया था, “तो, सच यह है: मैं थक गया हूं, मुझे आगे बढ़ने के लिए अलग-अलग तरह के म्यूज़िक को एक्सप्लोर करने की ज़रूरत है.” अरिजीत ने इंडस्ट्री में नए टैलेंट के लिए जगह बनाने की अपनी इच्छा के बारे में भी भी लिखा, “एक और वजह यह है कि मैं ऐसे नए सिंगर्स को सुनना चाहता हूं जो मुझे सच में इंस्पायर कर सकें.”

अरिजीत सिंह का लेटेस्ट सॉन्ग कौन सा है? 
इस बीच, बैटल ऑफ़ गलवान का गाना मातृभूमि अरिजीत सिंह का सबसे लेटेस्ट प्लेबैक रिलीज़ है. जबकि उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स की डिटेल्स अभी सीक्रेट रखी गई हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930