महासमुंद। प्रदेश के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर स्थल सिरपुर में 1, 2 और 3 फरवरी को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव में छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं के साथ-साथ देश की शास्त्रीय, सूफी और आधुनिक संगीत विधाओं की मनमोहक प्रस्तुतियाँ होंगी।


पहले दिन: ‘महादेव के दीवाने’ बाबा हंसराज रघुवंशी की धूम

महोत्सव का आगाज 1 फरवरी को दोपहर 12 बजे से होगा. पहले दिन मुख्य आकर्षण दिल्ली के प्रसिद्ध भक्ति गायक बाबा हंसराज रघुवंशी होंगे.

  • सांस्कृतिक रंग: खैरागढ़ विश्वविद्यालय के कलाकारों द्वारा कत्थक, ओडिसी नृत्य और रायपुर के सुनील तिवारी की ‘रंग-झांझर’ टीम प्रस्तुति देगी.
  • शास्त्रीय संगीत: प्रो. डॉ. लवली शर्मा द्वारा सितार वादन और सुश्री सुरेखा कामले द्वारा ध्रुपद गायन किया जाएगा.
दूसरे दिन: इंडियन आइडल के सितारों की सजेगी महफिल

2 फरवरी की शाम पूरी तरह से युवाओं और सुगम संगीत के नाम रहेगी.

  • खास प्रस्तुति: इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार, नचिकेत लेले और वैशाली रायकवार अपनी जादुई आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे.
  • अन्य आकर्षण: शाम को सूफी संगीत, कबीर गायन और भिलाई की पुष्पा साहू द्वारा ‘नवा किस्मत’ लोक कला मंच की प्रस्तुति होगी.
तीसरे दिन: बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर ‘मीत ब्रदर्स’ करेंगे समापन

महोत्सव के अंतिम दिन यानी 3 फरवरी को बॉलीवुड का तड़का लगेगा.

लोक रंग: दिन भर पंथी नृत्य, बस्तरिहा नाच, डंडा नृत्य और नागपुर के कलाकारों द्वारा ‘अम्रपाली’ नृत्य नाटक का मंचन किया जाएगा.

भव्य समापन: मुंबई के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर मीत ब्रदर्स अपनी सुपरहिट गानों की प्रस्तुति के साथ महोत्सव का समापन करेंगे.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728