कोलकाता : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार (1 फरवरी) को अपना लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं पूर्व में डंकुनी को पश्चिम में सूरत से जोड़ने वाले नए समर्पित माल ढुलाई गलियारे स्थापित करने का प्रस्ताव करती हूं। अगले पांच वर्षों में 20 नए राष्ट्रीय जलमार्गों को चालू किया जाएगा। मतलब केंद्रीय बजट में बंगाल को एक डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर दिया गया है। चुनावी राज्य बंगाल के लिए यह बड़ी योजना साबित होगी।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026 में भारत के माल ढुलाई और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के लिए एक महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। इसमें सूरत और डंकुनी के बीच एक नए समर्पित माल ढुलाई गलियारे की घोषणा के साथ-साथ अंतर्देशीय जलमार्गों के व्यापक विस्तार की भी घोषणा की गई।

दिलीप घोष ने जताई खुशी

भाजपा नेता दिलीप घोष ने केंद्रीय बजट 2026 को लेकर केंद्र सरकार पर पूरा भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि जो भी फैसले लिए गए वह लोगों के हित में हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बिना कारण के जनता ने इस सरकार को तीन बार सत्ता में नहीं पहुंचाया है।

चुनावी राज्य बंगाल पर बीजेपी का फोकस

पश्चिम बंगाल में तीन महीने के अंदर विधानसभा चुनाव होने हैं। बीजेपी ममता बनर्जी को सत्ता से हटाने के लिए एड़ीचोटी का जोर लगा रही है। वहीं टीएमसी बीजेपी को किसी भी तरह बंगाल में सत्ता हासिल नहीं करने देना चाहती। टीएमसी बनाम बीजेपी की खुलेआम लड़ाई राज्य में देखने को मिलती है।

पीएम मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह तक, जेडी नड्डा से लेकर नवनियुक्त बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का सारा फोकस बंगाल पर ही है। पिछले दिनों से सारे दिग्गजों के बंगाल दौरे हो चुके हैं। ऐसे में केंद्रीय बजट में भी बंगाल को ध्यान में रखा गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930