What's Hot

जोधपुर शहर के रातानाडा थाना क्षेत्र में रविवार (2 फरवरी 2026) देर रात एक सड़क हादसे ने देखते ही देखते तनावपूर्ण माहौल पैदा कर दिया. जहां रातानाडा पुलिस थाने के ठीक पास दो कारों के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

हादसे में घायल महिला के सिर पर गंभीर चोट

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कारों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे के बाद सड़क पर यातायात भी पूरी तरह प्रभावित रहा. घायल महिला को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, जिससे उसकी हालत को लेकर परिजन और स्थानीय लोग चिंतित नजर आए.

हालांकि मामला यहीं नहीं रुका, दुर्घटना के बाद माहौल उस वक्त और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया, जब पुलिस के मौके पर पहुंचने के बावजूद दोनों पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौच शुरू हो गई. देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई. कुछ देर तक थाने के बाहर सड़क पर यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा, जिससे आसपास मौजूद लोग देखते रहे.

महिला की मदद के बजाय, लोगों ने बनाए वीडियो 

हैरानी की बात यह है कि मौके पर मौजूद कई लोग दोनों पक्षों को शांत कराने या घायल महिला की मदद करने के बजाय अपने मोबाइल फोन निकालकर वीडियो बनाने लगे. यहीं वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें झगड़े और हंगामे की तस्वीरें साफ देखी जा रही हैं. वायरल वीडियो के बाद पुलिस की मौजूदगी में हुई इस मारपीट को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दोनों पक्षों को अलग किया और हालात पर काबू पाया. पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा लापरवाही का नतीजा था या फिर किसी आपसी विवाद के चलते जानबूझकर टक्कर मारी गई है. फिलहाल पुलिस दोनों वाहनों की जांच कर रही है, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है. घायल महिला की हालत पर भी पुलिस ने लगातार नजर बनाई हुई है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930