झाबुआ, थांदला क्षेत्र में इंस्टाग्राम री बनाने से रोकने पर पत्नी ने पति की गला घोटकार हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात है कि पत्नी ने यूट्यूब पर गला दबाने का तरीका सीखकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी नाबालिग पत्नी को गिरफ्तार रि लिया हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने बताया कि कैलाश पिता रायचुद माल (25) अपनी पत्नी के इंस्टाग्राम पर रील बनाकर अपलोड करने का विरोध करता था। इसे लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। पति को पत्नी के चरित्र पर भी श्ंाका थी। घटना वाले दिन एक शादी समारोह में नाचने और रील बनाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने पति की हत्या का मन बना लिया।

जांच में पता चला है कि विवाद के बाद गुस्से में आकर पत्नी ने यूट्येब पर गला घोटने के तरीके सर्च किए। रात में कैलाश सो गया, तब पत्नी ने घर में रखी पगड़ी को रस्सी की तरह इस्तेमाल कर उसका गला दबा दिया। जब तक उसकी सांसे थम नहीं गई, वह गला दबाती रही। हत्या के बाद शक न हो, इसलिए वह पूरी रात शव के पास बैठी रही ताकी मौत को प्राकृतिक बताया जा सके।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज


28 जनवरी को दोपहर 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम में कैलाश का शव संदिग्ध हालत में उसके घर में पड़ा हैँ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि मौत गला दबाने से हुई हैं। इसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज किया। संदेह के आधार पर पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहा उसने जुर्म कबूल कर लिया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031