What's Hot

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 1 फरवरी को सरवट फाटक के पास एक नाले में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। बाद में मृतक की पहचान पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव निवासी संजीव उर्फ जीवन के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए पुलिस ने चार टीमों का गठन किया और जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान जो सच्चाई सामने आई, उसने सभी को चौंका दिया।

क्यों दिया वारदात को अंजाम? 
पुलिस जांच में पता चला कि संजीव के सोनिया नाम की एक महिला से पिछले 12 साल से प्रेम संबंध थे। सोनिया का संजीव के गांव आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान सोनिया की दोस्ती सादिक नाम के युवक से हो गई, जो धीरे-धीरे नजदीकी में बदल गई। संजीव इस नए रिश्ते से नाराज था और सोनिया को छोड़ने के लिए तैयार नहीं था। वहीं सादिक को संजीव का बीच में आना पसंद नहीं था। इसी वजह से सोनिया और सादिक ने मिलकर संजीव की हत्या की योजना बनाई।

कैसे किया मर्डर? 
योजना के तहत सादिक ने सोनिया को सरवट इलाके में एक किराए का कमरा दिलाया। 31 जनवरी को सोनिया ने संजीव को मिलने के बहाने वहां बुलाया। संजीव अपने दोस्त दीपक के साथ आया, लेकिन सोनिया उसे अकेले कमरे के अंदर ले गई। वहां, पर सोनिया ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस के मुताबिक, कमरे के अंदर जब सोनिया और संजीव शारीरिक संबंध बना रहे थे, तभी सादिक वहां पहुंच गया। उसने अचानक संजीव के गले में रस्सी डालकर गला घोंटना शुरू कर दिया। संजीव ने बचने की कोशिश की, लेकिन सोनिया ने उसके हाथ पकड़ लिए ताकि वह विरोध न कर सके। कुछ ही देर में दम घुटने से संजीव की मौत हो गई।

शव को लगाया  ठिकाने
इस हत्या के बाद दोनों ने शव को चादर में लपेटा और पास के नाले में फेंक दिया। इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930