What's Hot

शिमला/नाहन: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के चौपाल (नेरवा) से वाया उत्तराखंड पांवटा साहिब जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। उत्तराखंड के क्वाणु क्षेत्र में बस के गहरी खाई में गिरने से हुए इस दर्दनाक हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इस हृदय विदारक घटना पर हिमाचल प्रदेश के पक्ष और विपक्ष के शीर्ष नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है और शोकसंतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

उद्योग मंत्री बोले- अत्यंत पीड़ादायक है घटना
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि उत्तराखंड के क्वाणु क्षेत्र हुई बस दुर्घटना का सामचार मिला है। उन्होंने घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि हम दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। ईश्वर घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।

जयराम ठाकुर ने दोनों सरकारों से की मदद की अपील
नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस हादसे को हृदय विदारक बताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही, जयराम ठाकुर ने उत्तराखंड और हिमाचल सरकार से आग्रह किया है कि सभी यात्रियों की हरसंभव सहायता की जाए और उन्हें बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।

सांसद अनुराग ठाकुर ने जताई संवेदना
हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने भी नेरवा से पांवटा साहिब जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह खबर अत्यंत कष्टदाई है। अनुराग ठाकुर ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए पीड़ित परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

राजीव बिंदल ने प्रशासन से मांगी तत्काल राहत
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने बस हादसे पर दुख जताते हुए सरकार और प्रशासन से मांग की है कि पीड़ितों को शीघ्र राहत और सहायता उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि हादसे में काल का ग्रास बने लोगों और घायल यात्रियों का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और शोकसंतप्त परिवारजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930