What's Hot

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र में लगातार दूसरे दिन लोकसभा में हंगामा देखने को मिला। इस दौरान मंगलवार को कांग्रेस के 7 और सीपीएम के एक सांसद को निलंबित कर दिया गया है। जिन सांसदों को सस्पेंड किया गया उन पर सदन में स्पीकर की सीट पर पेपर फाड़कर उछालने के आरोप लगे हैं। स्पीकर पर कागज फेंकने के लिए ही इन सांसदों को निलंबित किया गया है। हालांकि, एक्शन के दौरान सांसदों पर आरोप है कि उन्होंने स्पीकर की सीट पर कागज उछाले। वहीं सांसदों के निलंबन पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पार्टी ने प्रोटेस्ट किया।

पूरा मामला मंगलवार दिन में तीन बजे सामने आया, जब लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हुई। इसी दौरान चेयर की ओर विपक्षी सांसदों की ओर से पेपर के टुकड़े फेंके गए। हंगामे और चेयर की तरफ कागज फेंकने की घटना के सिलसिले में 8 विपक्षी सांसदों को इस सत्र के बाकी समय के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।

पेपर फाड़ने और उसे उछालने के मामले में कांग्रेस के 8 सांसदों को शेष बचे बजट सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। सांसदों के नाम गुरजीत सिंह औजला, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, मणिक्कम टैगोर, हिबी ईडन, प्रशांत पडोले, एस वेंकटेश्वरन, किरण रेड्डी और जिन कुरियोकोज हैं। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पेपर उछालने वाले सांसदों को बाकी सत्र के लिए सस्पेंड करने का प्रस्ताव पेश किया, जिसे सदन ने ध्वनिमत से पारित कर दिया।

लोकसभा में मंगलवार को आसन के समीप कागज उछालकर सदन की अवमानना करने के मामले में कांग्रेस के सात सदस्यों और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक सांसद को वर्तमान बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर जारी चर्चा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे के एक अप्रकाशित संस्मरण का उल्लेख करने का प्रयास करने के मुद्दे पर बैठक तीन बार स्थगित होने के बाद अपराह्न तीन बजे शुरू हुई।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930