भुवनेश्वर: ओडिशा के कंधमाल जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 14 साल की नाबालिग लड़की को दो युवकों ने अगवा कर उसके साथ हैवानियत की। पीड़िता किसी तरह रात भर जंगल में अकेली रही और सुबह घर लौटकर परिजनों को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव के दो युवकों ने किया किडनैप

शिकायत के मुताबिक, पीड़िता अपने गांव के पास एक नहर में गई थी, तभी गांव के ही दो युवकों ने उसे किडनैप कर लिया और जंगल में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। पीड़िता ने जब विरोध किया तो उन्होंने उसके कपड़े फाड़ दिए, उसका वीडियो बनाया और उसे सार्वजनिक धमकी दी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि पीड़िता को बुरी तरह से पीटा गया और फिर कपड़े से उसका मुंह बांध कर उसे जंगल में फेंक दिया।

रातभर जंगल में अकेली रही पीड़िता

जंगल में ठंड, अंधेरा और डर के बावजूद पीड़िता रात भर अकेली वहीं रही। सोमवार की सुबह वह किसी तरह रास्ता ढूंढकर घर पहुंची और अपने परिवार को पूरी घटना के बारे में बताया। परिवार वाले मेडिकल जांच के लिए तुरंत पीड़िता को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। इसके बाद उन्होंने बेलघर पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक स्थानीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, दूसरे आरोपी की पहचान हो गई है और पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है।

पुलिस मामले की जांच कर रही

सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर शुभम भोसले ने एनडीटीवी को बताया कि एक नाबालिग लड़की को दो युवक जंगल में ले गए और उन्होंने उन्होंने उसके साथ रेप करने की कोशिश की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लेकिन वे सफल नहीं हुए और उन्होंने पीड़िता को जंगल में छोड़ दिया। पीड़िता पूरी रात घने जंगल में रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930