सोने-चांदी की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच मंगलवार को खरीदारों और निवेशकों के लिए अच्‍छी खबर आई. मंगलवार को बाजार खुलते ही सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई. सोमवार को 1.58 लाख रुपये/10 ग्राम के भाव पर क्‍लोज हुआ गोल्‍ड मंगलवार को करीब 1,500 रुपये की गिरावट के साथ खुला. वहीं चांदी में करीब 5,000 रुपये की गिरावट दिखी.

दोपहर 12 बजे के आंकड़ों के अनुसार एमसीएक्स पर सोना 0.33% गिरकर 1,57,550 रुपए/10 ग्राम पर आ गया. वहीं, मार्च डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 1.92% गिरकर 2,57,567 रुपए/ किलो हो गई. 

चांदी 4.20 लाख के ऑल टाइम हाई से अब तक 1.63 लाख रुपये से ज्‍यादा सस्‍ती हो गई है. वहीं सोना 1.94 लाख के ऑल टाइम हाई से अब तक 37,000 रुपये से ज्‍यादा नीचे जा चुका है. 

29 जनवरी को रिकॉर्ड हाई छूने के बाद सोना-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट शुरू हुई थी। बीते सप्ताह इस गिरावट पर थोड़ी रोक लगी थी और कीमतों में रिकवरी के संकेत मिले थे, लेकिन मंगलवार को एक बार फिर बाजार खुलते ही दोनों धातुएं फिसल गईं।

चांदी का हाल

चांदी अपने ऑल-टाइम हाई 4,20,048 रुपये से अब तक 1.63 लाख रुपये से ज्यादा टूट चुकी है। सोमवार के बंद भाव 2,62,620 रुपये प्रति किलो के मुकाबले, 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी 5,756 रुपये गिरकर 2,56,864 रुपये प्रति किलो पर आ गई।

सोने की कीमतों में भी तेज गिरावट

एमसीएक्स पर सोना सोमवार के बंद भाव 1,58,066 रुपये प्रति 10 ग्राम से टूटकर शुरुआती कारोबार में 1,56,001 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला 24 कैरेट सोना 2,065 रुपये सस्ता हुआ। सोने का हाई 1,93,096 रुपये रहा है और मौजूदा स्तर से यह करीब 37,095 रुपये नीचे कारोबार कर रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031