नई दिल्‍ली: दिल्ली पुलिस ने पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास एक बंद कार के अंदर मिले तीन लोगों के शवों के मामले में एक स्वयंभू ‘मौलाना’ कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी कमरुद्दीन पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है, उसे पुलिस ने ‘मौलाना’ और तांत्रिक बताया है. पुलिस ने वो सीसीटीवी भी बरामद कर लिया है, जिसमें कमरुद्दीन कार से निकलता हुआ नजर आ रहा है. कमरुद्दीन ने पुलिस को पूछताछ में कई खुलासे किये हैं. पुलिस ने बताया कि कमरुद्दीन का काम लोगों को ठगना था और वह अब तक 8 लोगों की हत्‍या की बात कबूल कर चुका है. पुलिस ने यह भी बताया कि कैसे कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया गया.   

टारगेट पर रहते थे हिंदू 

कमरुद्दीन की गिरफ्तारी के बाद एक बड़ी चौंकानेवाली बात सामने आई है कि उसके निशाने पर हिंदू रहते थे. अब तक कमरुद्दीन ने जितने भी लोगों को टारगेट किया, वे सभी हिंदू थे. पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास मारे गए तीनों लोग भी हिंदू थे. दिल्‍ली में पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास रविवार दोपहर को रणधीर (76), शिव नरेश सिंह (47) और लक्ष्मी देवी (40) एक कार के अंदर मृत पाए गए थे, जिसमें रणधीर ड्राइवर सीट पर और अन्य दो पीछे की सीट पर बैठी हुई अवस्था में थे. पुलिस ने बताया कि कमरुद्दीन करीब एक साल से तीनों के संपर्क में था और सीसीटीवी फुटेज में उसे उसी दिन पहले कार के चालक की बगल वाली सीट पर बैठे देखा गया था.

17 फीट की दीवार फांदकर भागा कमरुद्दीन

पुलिस ने बताया, ‘सीसीटीवी से कमरुद्दीन के गाड़ी में होने के सबूत मिले हैं. पुलिस को कॉल मिलने से आधा घंटे पहले कमरुद्दीन कार से निकल गया था. लक्ष्मी ने शिव नरेश को कमरुद्दीन के घर की लोकेशन भेजी थी. हम रात में ही कमरुद्दीन के घर पहुंच गए. कमरुद्दीन को जब पकड़ने गए, तो उसने गेट नहीं खोला. वह बोला- बच्चे बीमार है. फिर कमरुद्दीन 17 फीट की दीवार फांदकर भागा, लेकिन हमने उसे पीछा कर पकड़ लिया. 

कमरुद्दीन लोगों को अलग-अलग लालच देकर फंसाता था. पुलिस ने बताया, ‘लक्ष्मी के फोन से कई लड़कियों के फोटो मिले, जिसमें लड़कियां यंत्र तंत्र के फोटो लेकर खड़ी है. कई पीड़ित ऐसे मिले जिनसे कमरुद्दीन ने पैसे लिए हैं. कमरुद्दीन लड़कियों से कहता था कि जिन्न आयेगा जो लड़कियों के साथ संबंध बनाएगा, लेकिन उन्हें पता नहीं चलेगा, जब जिन्न संबंध बना लेगा, तब धनवर्षा होगी. अब तक 8 मर्डर के सबूत मिले है, कमरुद्दीन ने अब तक 8 हत्या की बात की है.

पुलिस ने बताया कि फिरोजाबाद में भी कई लोग थे, जो इस तरह का काम कर रहे थे. कमरुद्दीन पीरागढ़ी पर तीन लोगों को जो लड्डू खिलाया, उसमें सल्फास और नींद की गोलियों को कोल्ड ड्रिंक में मिलाया गया था. ये डेडली कॉम्बिनेशन था, जिसके चलते कोई गाड़ी से बाहर नहीं निकल पाया. रणधीर, लक्ष्मी और शिव नरेश हत्या के एक दिन पहले भी बाबा के साथ गए थे. लेकिन उस दिन 2 लाख रुपए नहीं ले गए थे. इसीलिए बाबा ने इन्हें वापस भेज दिया था. 

कमरुद्दीन ठगी के खेल का बहुत पुराना उस्‍ताद है. पुलिस ने बताया कि कमरुद्दीन से अब तक 8 मर्डर के सबूत मिले हैं, उसने अब तक 8 हत्या की बात की है. कमरुद्दीन ने ठगी से काफी पैसे कमाए हैं, वह एक मीटिंग के 7 हजार रुपये लेता था. वह इलाज करने के नाम पर लोगों से पैसे लेता था. एक केस में बाबा ने एक शख्स के पेट में हाथ डालकर किडनी से स्टोन निकालने ढोंग किया था. लेकिन बाद में पता चला कि बाबा ने हाथों में सिंदूर लगाया था और लोगों को इसे खून बताकर बेवकूफ बनाया. शिव नरेश के पर्स एक जिन्न बुलाने का मंत्र मिला है. बाबा जब तंत्र मंत्र करता था, तो लोगों के वीडियो फ्लाइट मोड पर करवा लेता था. बाबा के कई संपत्तियों की भी जानकारी मिली है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031