तिल्दा नेवरा। राष्ट्रीय सेवा योजना दुर्गा महाविद्यालय वह कोपालवानी संस्था के संयुक्त तत्वाधान में मैग्नेटो मॉल में अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस मनाया गया जिसमें दिव्यांग जनों के साथ उनके विशेष शिक्षक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पार्षद श्रीमती सीमा साहू तथा प्रीति उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहे। दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए उन्हें दया की नहीं अवसर की तलाश है। यह अवसर उनकी दिव्यांगता के अनुरूप होने आवश्यक हैं। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग जनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा साथ ही सांकेतिक भाषा उपस्थित लोगों को सिखाई गई विशेषता बधिर लवकुश गोयल के द्वारा सामान्य लोगों को सांकेतिक भाषा सिखाई गई जिससे कि सामान्य लोग बधिर लोगों के साथ संप्रेषण कर सकें। कार्यक्रम में एनएसएस के कार्यक्रम प्रभारी सुनीता चंसोरिया कोपालवानी की प्राचार्य पदमा शर्मा, अंजली देशपांडे, हीरामणि व एनएसएस के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।


















