सर्दी की शुरुआत के साथ ही कश्मीरियों ने बिजली की तलाश आरंभ कर दी है क्योंकि भयानक सर्दी के आगमन के साथ ही बिजली लापता होनी शुरू हो गई है। बिजली विभाग ने हाथ खड़े कर दिए हैं। वह अपने उन वादों से भी मुकर गई है जो इलेक्ट्रानिक मीटर लगाने के साथ ही किए गए थे। बिजली संकट के कारण कश्मीरी जबरदस्त संकट के दौर से गुजर रहे हैं। वर्ष 2003 में पारंपारिक मीटरों को बदल कर इलेक्ट्रानिक मीटर लगाते समय 24 घंटे बिजली आपूर्ति का वायदा किया गया था। पर यह आज तक पूरा नहीं हो पाया है। हालत यह है कि 24 घंटों में 8 से 12 घंटों के कट से हर कोई बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। यह बात थी उन इलाकों की यहां इलेक्ट्रानिक मीटर लगाए गए हैं और जहां मीटर नहीं हैं वहां बिजली आपूर्ति खुदा के आसरे है। बिजली विभाग कहता है कि सर्दी के आगमन के साथ ही मांग में जबरदस्त बढ़ौतरी हुई है।
Previous Articleछत्तीसगढ़ के इस जिले में हुआ महिला तस्करी का जोरदार विरोध
Next Article दिव्यांगों को दया नहीं अवसर की तलाश…
Related Posts
Add A Comment


















