रायपुर – आजाद चौक क्षेत्र में हुई मकान चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। चौंकाने वाली बात यह रही कि प्रार्थिया का नाबालिग पुत्र ही चोरी का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने चोरी के जेवर खरीदने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

प्रार्थिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर ने मकान का ताला तोड़कर आलमारी और पेटी में रखे सोने-चांदी के जेवर, नगदी रकम और मोबाइल फोन सहित करीब 2 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। इस पर थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 26/26 धारा 331(3), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और परिवार सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की गई।

जांच के दौरान पता चला कि घर में चोरी की जानकारी सबसे पहले प्रार्थिया के पुत्र ने दी थी। पूछताछ में वह बार-बार बयान बदल रहा था और उसकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया।

बालक ने बताया कि उसने चोरी के सोने-चांदी के जेवर प्रतीक दम्मानी को बेच दिए थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रतीक दम्मानी (39 वर्ष), निवासी बूढ़ापारा चंद्रमा मंदिर, थाना कोतवाली रायपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने चोरी के जेवर खरीदने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की पूरी मशरूका—सोने-चांदी के जेवर, नगदी रकम और मोबाइल फोन—कुल कीमत करीब 2 लाख रुपये जब्त कर लिए हैं। मामले में धारा 317(2) बीएनएस भी जोड़ी गई है।
फिलहाल दोनों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक मामलों में भी सतर्कता जरूरी है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देनी चाहिए।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031