रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा 14 सूत्रीय माँगों को लेकर आगामी 1 दिसम्बर से प्रारम्भ कलम रख-मशाल उठा आंदोलन को छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर्स फेडरेशन ने खुला समर्थन दिया है और आगामी शनिवार 11 दिसम्बर के धरना आंदोलन में शामिल होकर राज्य सरकार के विरुद्ध सीधी लड़ाई में अग्रणी भूमिका पर रहने का निर्णय लिया है। पेंशनर्स फेडरेशन से जुड़े संगठन क्रमश: छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष एएन शुक्ला, पेंशनर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष यशवन्त देवान तथा भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जेपी मिश्रा ने फेडरेशन के अध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है। पेंशनर फेडरेशन ने हर्ष जताया है कि यह पहली बार है कि राज्य के पेंशनरों की जटिल समस्या को समझकर प्रदेश के कर्मचारी संगठनों ने अपने प्रांतव्यापी आंदोलन के मांग पत्र में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले यह निर्णय लिया है कि वे अब अपने रिटायर्ड वरिष्ठ जनों की लड़ाई भी लड़ेंगे और मांग पत्र में पेंशनरों के लिये 5 प्रतिशत महंगाई राहत मांगा है और 20 वर्षो से लंबित राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49 को विलोपित कर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच पेंशनरी दायित्व बंटवारा करने एवं 20 साल से ही पेंडिंग सेन्ट्रल पेंशन प्रोसेसिंग सेल, स्टेट बैंक गोविंदपुरा भोपाल की स्थापना छत्तीसगढ़ रायपुर में करने की मांग को प्रमुखता के साथ रखा है। पेंशनर्स फेडरेशन के बैठक में इस आंदोलन में शामिल सभी कर्मचारी संगठनों के प्रति आभार जताया है और पेंशनर फेडरेशन से प्रमुख लीडर क्रमश: श्रीमति द्रोपदी यादव, वीरेन्द्र नामदेव, एएन शुक्ला, यशवन्त देवान, जेपी मिश्रा, गंगाप्रसाद साहू, लोचन पाण्डेय, बीडी उपाध्याय, श्रीमती उर्मिला शुक्ला, राजेश्वर राव भोंसले, सुश्री वन्दना दत्ता, एसपी एस श्रीवास्तव, प्रभुदयाल पटवा, श्रीमती पुष्पांजलि दादर, एचएल नामदेव, शांतिकिशोर माझी, रमेशकुमार शर्मा, आरके नारद, एलके लक्केवार, शरद अग्रवाल, एके पाल, केआर राजपूत, राजेन्द्र कुमार शर्मा, बीएल पटले, प्रकाश जैन, टीआर दुबे, एसडी वैष्णव, एसके चिलमवार, कलावती पाण्डे आदि ने सभी जिलों में पेंशनरों को इस आंदोलन में हर स्तर सहभागी बनने का आव्हान किया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031