जशपुरनगर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज ग्राम पंचायत बालाछापर स्थित एथनिक रिसॉर्ट के बगल में समेकित चाय रोपण का विधि विधान से पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया। उन्होंने इस अवसर पर मंत्री, विधायक तथा अधिकारियों के साथ चाय के पौधे रोपे। इसके साथ ही एथनिक रिसोर्ट परिसर में भी वृक्षारोपण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जशपुर चाय बागान के लिए भी जाना जाता है। चाय की खेती वास्तव में एक फायदेमंद खेती है इसे बढ़ावा देने से यहाँ के किसानों को काफी फायदा होगा। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि चाय की खेती के लिए किसानों का समूह बनाये और उन्हें प्रोत्साहित करें। मार्केटिंग के लिए बेहतर उपाय करें। मुख्यमंत्री ने इसके पूर्व एथनिक रिसोर्ट परिसर में भी वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी निजी जमीन में चाय की खेती करने वाले किसान महेंद्र भगत, करमु राम एवं श्रीमती इतवारी भगत से मुलाकात कर उन्हें चाय की खेती अपनाने के लिए बधाई दी और आस- पड़ोस के किसानों को भी चाय की खेती के लिए आगे लाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने चाय पौध रोपण कार्य में लगे मजदूरो से पारिश्रमिक की राशि तथा नियमित भुगतान के बारे में पूछताछ की। बालछापर एथेनिक रिसॉर्ट के बगल में करीब 7 एकड़ में चाय का रोपण वन विभाग, डीएमएफ तथा नरेगा के माध्यम से किया रहा है जिसमे 6 हजार 300 पौधे का रोपण किया जाएगा। चाय के पौधे करीब 2 से ढाई साल में तैयार हो जाता है और 5 वर्ष में नियमित पत्ती की तोड़ाई की जाती है। इस अवसर पर खाद्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी अमरजीत भगत, संसदीय सचिव एवं सामरी विधायक चिंतामणी महाराज, जशपुर विधायक विनय भगत, कमिश्नर सुश्री जी किंडो, पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी, कलेक्टर महादेव कावरे, पुलिस अधीक्षक बालाजी राव सहित स्थानीय जनप्रतिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031