लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने के आरोप में दिल्ली स्थित नॉर्थ ईस्ट दिल्ली की खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा की गिरफ्तारी के बाद परिवार ने एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत में अपनी सफाई दी है. परिवार का कहना है कि खुशनुमा ब्यूटी पार्लर का काम करती थी और उन्हें उसके किसी आपराधिक कनेक्शन की जानकारी नहीं है. 

सवाल: खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा की गिरफ्तारी पर आपको क्या जानकारी है?
जवाब (सलमान): मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता. मैं घर पर नहीं था, काम पर गया हुआ था. बाद में न्यूज पर देखा कि ऐसा कुछ हुआ है. अभी तक समझ नहीं आ रहा कि क्या हुआ.

सवाल: खुशनुमा क्या काम करती है?
जवाब: उसका ब्यूटी पार्लर का काम है. वह बुकिंग पर घर-घर जाकर मेकअप का काम करती है. इसके अलावा कुछ नहीं है.

सवाल: क्या परिवार को पता था कि वह कहां गई थी?
जवाब: हमें तो यही पता था कि वह बुकिंग पर गई थी.

सवाल: पुलिस ने बॉबी कबूतर को गिरफ्तार किया है, जो लॉरेंस बिश्नोई का साथी बताया जा रहा है. उसका नाम खुशनुमा के साथ जोड़ा जा रहा है, क्या कहेंगे?
जवाब: इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. पता नहीं किस तरीके से नाम जोड़ा जा रहा है. ऐसा कोई मामला हमारी जानकारी में नहीं है.

सवाल: परिवार में कौन-कौन हैं?
जवाब: परिवार में उसकी मम्मी हैं, भाई है, भाभी है और मेरी वाइफ है. बस हम लोग हैं.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार

बता दें बुधवार को दिल्ली पुलिस ने बॉबी कबूतर और उसकी गर्लफ्रेंड को को गिरफ्तार किया है. उस पर आरोप है कि दिशा पाटनी के घर और सिद्धू मूसेवाला पर हुई फायरिंग में शामिल था. 

आरोप है कि बॉबी ने दिशा पाटनी के घर हुई फायरिंग में हथियार मुहैया कराए थे. इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कार्रवाई की. 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31