नई दिल्ली-  गुरुवार सुबह देश के कई प्रमुख हवाई अड्डों पर सॉफ्टवेयर खराबी के कारण हवाई सेवाएं कुछ समय के लिए बाधित रहीं। तकनीकी समस्या के चलते यात्रियों को चेक-इन काउंटरों पर परेशानी का सामना करना पड़ा और कई जगह लंबी कतारें देखी गईं।

सूत्रों के अनुसार, सुबह लगभग 6:45 बजे से 7:28 बजे तक चेक-इन सिस्टम ठप्प रहा। करीब 40 मिनट तक चली इस तकनीकी दिक्कत के कारण यात्रियों को बोर्डिंग पास जारी करने और सामान जमा करने में देरी हुई।

इन एयरलाइंस की सेवाएं हुईं प्रभावित
तकनीकी खराबी का असर मुंबई सहित अन्य शहरों के एयरपोर्ट पर भी देखा गया। प्रभावित एयरलाइंस में IndiGo, Air India Express, SpiceJet और Akasa Air शामिल रहीं।

समस्या का समाधान, सेवाएं सामान्य
एक सूत्र ने बताया कि तकनीकी समस्या को दूर कर लिया गया है और सभी सिस्टम अब सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं। हालांकि इस घटना को लेकर संबंधित एयरलाइंस की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

पहले भी आ चुकी है ऐसी समस्या
यह पहली बार नहीं है जब एयरपोर्ट पर सॉफ्टवेयर खराबी के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी हो। इससे पहले दिसंबर में भी थर्ड-पार्टी सिस्टम में आई गड़बड़ी के चलते कई हवाई अड्डों पर लंबी कतारें लग गई थीं और यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा था।

फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन तकनीकी निर्भरता के बढ़ते दायरे में इस तरह की घटनाएं यात्रियों के लिए असुविधा का कारण बन रही हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031