पटना। बिहार में तमंचे के बल पर जबरन डिस्को करवाए जाने के दौरान स्थानीय और बंगाल की चार महिला डांसरों से दुष्कर्म की कोशिश की गई। हालांकि पुलिस ने समय पर पहुंचकर युवकों के प्रयास के विफल करते हुए  फतुहा उपप्रमुख समेत पांच युवकों को खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया।

मामला राजधानी पटना के गौरीचक का है। जन्मदिन के मौके पर नृत्य का कार्यक्रम का हवाला देकर बिहार व बंगाल की चार नर्तकियों को बुक करा कुछ युवक गौरीचक थाने के चकबिहारी गांव में ले आये। नर्तकियों के पहुंचने के बाद युवक सुनसान जगह पर एक अर्धनिर्मित मकान में ले गये। सुनसान जगह पर ले जाने के बाद नर्तकियों को पिस्तौल के बल पर जबर्दस्ती डांस करने का दबाव दिया जाने लगा। नर्तकियों ने नृत्य करने से मना करने पर सभी युवक आक्रोशित हो गये। बताया जाता है कि इस दौरान उन्होंने उसके साथ मारपीट भी की। बाद में उनके भय से नर्तकियों ने नृत्य करना शुरू कर दिया। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031