नई दिल्ली।कंपनी की भारतीय इकाई फाइजर इंडिया ने भारतीय औषध महानियंत्रक (डीसीजीआई) से आपातकालीन उपयोग प्राधिकार (ईयूए) के तहत देश में अपनी कोविड-19 वैक्सीन उतारने की अनुमति मांगी है। इसी के साथ फाइजर इंडिया कोविड-19 वैक्सीन के लिए डीसीजीआई के पास आवेदन दाखिल करने वाली पहली कंपनी बन गई है।  
दवा नियामक को 4 दिसंबर को सौंपे गए अपने आवेदन में कंपनी ने देश में बिक्री और वितरण के लिए कोविड-19 (कोरोना वायरस) वैक्सीन आयात करने की अनुमति मांगी है। इसके अलावा नए औषध व चिकित्सकीय ट्रायल नियमों-2019 के विशेष प्रावधानों के तहत भारतीय आबादी पर नैदानिक परीक्षणों की अनिवार्यता से भी छूट देने का आग्रह किया है।

एकसूत्र के मुताबिक, कंपनी ने सीटी-18 फार्म पर दाखिल ईयूए प्रार्थना पत्र में फाइजर-बायोएनटेक की कोविड-19एमआरएनए वैक्सीन बीएनटी162बी2 को देश में आयात करने और बेचने की इजाजत मांगी है। ब्रिटेन ने इस वैक्सीन को बुधवार को अनुमति दी थी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031