शाजापुर, मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां दो बच्चों के नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, दोनों किशोर घर से खेलने जाने का कहकर निकले और नदी में नहाने चले गए थे। इस दौरान दोनों नदी में डूब गए। घटना से परिजन के बीच कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पूरा मामला अकोदिया थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि, देवला बिहार गांव में कालीसिंध नदी में डूबने से दो बालकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पीयूष (13) पुत्र किशोर और अनमोल (12) पुत्र बलवान के रूप में हुई है। पीयूष कक्षा 6 का छात्र था, जबकि अनमोल उसका भांजा बताया जा रहा है। दोनों बालक मंगलवार शाम करीब 4 बजे घर से खेलने के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

इस तरह पता चला

कालीसिंध रेलवे ब्रिज के नीचे नदी किनारे उनके कपड़े मिले, जिससे आशंका हुई कि वे नदी में नहाने गए होंगे। परिजनों और स्थानीय लोगों ने रातभर उनकी तलाश की। देर रात करीब 12 बजे नदी में तलाशी के दौरान दोनों बालकों के शव पानी में मिले। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर अकोदिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031