अगर आप गेमर हैं और अपने लिए बढ़िया स्मूद परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन चाहते हैं, तो फिर थोड़ा इंतजार कर लीजिए. क्योंकि, 2 दिन बाद चाइनीज टेक कंपनी iQOO अपना नया बजट फ्लैगशिप मॉडल iQOO 15R भारत में लॉन्च करने वाली है. यह कंपनी की फ्लैगशिप सीरीज का पहला ‘R’ मॉडल होगा, जिसे iQOO 15 से नीचे सब-फ्लैगशिप पोजिशनिंग के साथ उतारा जा रहा है. इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा, जिससे गेमिंग हो या मल्टीटास्किंग सबकुछ में फास्ट और स्मूद परफॉर्मेंस मिलेगा. ऐसे में इस मॉडल के लॉन्च से पहले जानिए इसमें क्या मिलने वाला है खास.
लॉन्च डेट और अवेलेबिलिटी
iQOO 15R को कंपनी इंडिया में 24 फरवरी को लॉन्च करने वाली है. लॉन्च इवेंट बेंगलुरु में होने वाला है. यूजर्स इसे कंपनी के ऑफिशियल सोशल मीडिया चैनल्स और YouTube पर लाइव देख सकेंगे. फोन Amazon पर एक्सक्लूसिव रूप से अवेलेबल होगा और यह दो कलर ऑप्शन Triumph Silver और Dark Knight में लॉन्च होगा.
कॉम्पैक्ट डिजाइन
iQOO 15R को “परफेक्ट फिट” डिवाइस बताया जा रहा है. इसकी थिकनेस 7.9mm होगी और डिजाइन फ्लैट एज के साथ आएगा. Dark Knight वेरिएंट सिंपल और क्लासिक लुक देगा, जबकि Triumph Silver में मोटरस्पोर्ट से इंस्पायर्ड चेकर्ड फिनिश देखने को मिलेगी.
दमदार परफॉर्मेंस और गेमिंग फोकस
फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा, जो सेगमेंट में पावरफुल चिपसेट माना जाता है. इसके साथ Supercomputing Chip Q2 भी मिलेगा, जो 144FPS तक गेमिंग सपोर्ट करता है. कंपनी का दावा है, कि इसका AnTuTu स्कोर 35 लाख से ज्यादा है. साथ ही 6.5K IceCore VC कूलिंग सिस्टम और नेटवर्क एन्हांसमेंट चिप भी दी जाएगी.
सॉफ्टवेयर और अपडेट
फोन OriginOS 6 पर चलेगा और इसमें कई AI फीचर्स मिलेंगे, जैसे AI Erase, AI Magic Move, AI Image Expander, Circle to Search और Google Gemini इंटीग्रेशन. कंपनी चार Android OS अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है.
144Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी
iQOO 15R में 6.59 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिलेगा. सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,600mAh बैटरी होगी, जो इस सेगमेंट में सबसे बड़ी बताई जा रही है. इसके साथ 100W FlashCharge सपोर्ट मिलेगा, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो सकेगा.
कैमरा में समझौता
जहां परफॉर्मेंस और बैटरी दमदार हैं, वहीं कैमरा थोड़ा नॉर्मल मिल सकता है. फोन के बैक पैनल में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50MP Sony LYT का मेन सेंसर और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा हो सकता है. इसमें टेलीफोटो लेंस नहीं मिलेगा. वहीं, फ्रंट में 32MP कैमरा सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए मिल सकता है.
क्या हो सकती है कीमत?
कंपनी के अनुसार, iQOO 15R की कीमत 50,000 रुपये से कम होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी शुरुआती कीमत करीब 47,999 रुपये हो सकती है. iQOO 15 की शुरुआती कीमत 72,999 रुपये थी. ऐसे में 15R उन यूजर्स को टारगेट करेगा, जो फ्लैगशिप फीचर्स चाहते हैं लेकिन बजट लिमिटेड है.














