iPhone से पेमेंट करने वालों के लिए आने वाला समय अलग और खास हो सकता है. Apple अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस Apple Pay को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स और लीक्स के मुताबिक, कंपनी अक्टूबर 2026 में भारत में Apple Pay की शुरुआत कर सकती है और शुरुआती दौर में इसके साथ Axis Bank के क्रेडिट कार्ड का सपोर्ट दिया जा सकता है. इसमें सबसे खास बात यह रहेगी कि पेमेंट के लिए किसी अलग ऐप को खोलने की जरूरत नहीं होगी. iPhone से सीधे टच करके पेमेंट किया जा सकेगा. तो आइए जानते हैं कि भारत में Apple Pay कैसे काम करेगा. 

Apple Pay भारत में कैसे काम करेगा?

Apple Pay एक डिजिटल पेमेंट सर्विस है, जिसे Apple ने सितंबर 2014 में अमेरिका में शुरू किया था. इसके जरिए कार्ड की जानकारी को डिवाइस में Tokenised Form में रखा जाता है. भारत में लॉन्च होने पर यूजर्स अपने कॉम्पिटेबल क्रेडिट कार्ड को Apple Wallet में जोड़ सकेंगे और POS Machine पर iPhone या Apple Watch को टेप करके Payment कर सकेंगे. 

शुरुआत में Axis Bank का मिलेगा साथ

रिपोर्ट्स और लीक्स के मुताबिक, Apple Pay की भारत एंट्री शुरुआत में Axis Bank के साथ हो सकती है. Axis Bank भारत के बड़े क्रेडिट कार्ड यूजर्स में शामिल है. रिपोर्ट में कहा गया है कि Apple, HDFC Bank और ICICI Bank जैसे दूसरे बड़े बैंक से भी बातचीत कर रहा है, लेकिन अभी कॉर्मशियल टर्म्स पर सहमति नहीं बनी है. Apple आगे चलकर Bank-by-Bank Deals के जरिए दूसरे लैंडर को भी अपने Payment System से जोड़ सकता है. 

Visa और Mastercard का भी मिलेगा सपोर्ट?

रिपोर्ट्स और लीक्स के मुताबिक, Apple Pay की शुरुआती सेवा में Visa और Mastercard नेटवर्क वाले क्रेडिट कार्ड का सपोर्ट हो सकता है. हालांकि भारत में Apple Pay की शुरुआत कब और किन Banks के साथ होगी,इसकी Apple ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. 

UPI के बीच Apple Pay की Entry

भारत का डिजिटल पेमेंट मार्केट पहले से काफी बड़ा है और UPI इसकी सबसे प्रमुख Payment Systems में शामिल है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश के डिजिटल पेमेंट वॉल्यूम  में UPI की हिस्सेदारी 84 फीसदी है. ऐसे में Apple Pay की Entry कंपनी के लिए एक नया रास्ता खोल सकती है. हालांकि Apple ने अभी भारत में Apple Pay लॉन्च करने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930