अगर आप 50,000 रुपये से कम बजट में नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं और iQOO 15R और OnePlus 15R के बीच कंफ्यूज हैं, तो यह खबर आपके काम आ सकती है. बता दें iQOO 15R आज भारत में लॉन्च हो चुका है. इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर,  AMOLED डिस्प्ले और 7,600mAh जैसे फीचर्स मिलते हैं. यह नया iQOO फोन पिछले साल आए OnePlus 15R को सीधे टक्कर देता है. ऐसे में खरीदने से पहले दोनों फोन्स के बारे में सब कुछ जान लेना जरूरी है. तो आइए फिर देखते हैं.

iQOO 15R vs OnePlus 15R: डिस्प्ले

अगर डिस्प्ले की बात करें, तो iQOO 15R में 6.59-इंच का AMOLED पैनल मिलता है, जो 1.5K रेजोल्यूशन के साथ आता है. ब्राइटनेस के मामले में यह फोन काफी दमदार है. इसकी पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक जाती है. गेमिंग के दौरान यह 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है, जबकि नॉर्मल यूज में अपने-आप कम हो जाता है.

वहीं OnePlus 15R थोड़ा बड़ा 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले आपको देता है. इसपर Corning Gorilla Glass 7i की सेफ्टी मिलती है. इसमें 165Hz का एडैप्टिव रिफ्रेश रेट मिलता है, जो खासकर गेमिंग के लिए ज्यादा स्मूद एक्सपीरियंस देता है. साथ ही फोन में डेडिकेटेड टच रिस्पॉन्स चिप भी है, जो 3200Hz टच सैंपलिंग के साथ बेहद फास्ट रिस्पॉन्स करता है.

iQOO 15R vs OnePlus 15R: परफॉरमेंस

परफॉर्मेंस की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन में नया Snapdragon 8 Gen 5 Mobile Platform दिया गया है, यानी स्पीड और स्मूदनेस के मामले में दोनों ही दमदार हैं. हालांकि ग्राफिक्स के लिए iQOO 15R में Adreno 826 GPU मिलता है, जबकि OnePlus 15R में ज्यादा पावरफुल Adreno 840 GPU दिया गया है.

सॉफ्टवेयर फ्रंट पर iQOO 15R Android 16 बेस्ड Origin OS 6 पर चलता है. वहीं OnePlus 15R में OxygenOS 16 मिलता है. अच्छी बात ये है कि दोनों ही कंपनियां 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा कर रही हैं.

iQOO 15R vs OnePlus 15R: कैमरा

iQOO 15R में आपको डुअल कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 50MP का Sony LYT-700V प्राइमरी सेंसर OIS के साथ दिया गया है, साथ ही 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

वहीं दूसरी तरफ OnePlus 15R में 50MP का Sony IMX906 प्राइमरी सेंसर मिलता है. इसमें भी OIS के साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. इसके फ्रंट में भी 32MP का कैमरा मौजूद है.

iQOO 15R vs OnePlus 15R: बैटरी 

OnePlus 15R में 7,400mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. वहीं iQOO 15R इस मामले में थोड़ा आगे नजर आता है क्योंकि इसमें 7,600mAh की बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है.

iQOO 15R vs OnePlus 15R: कीमत

iQOO 15R

  • 8GB RAM+256GB स्टोरेज: ₹44,999
  • 12GB RAM+256GB स्टोरेज: ₹47,999
  • 12GB RAM + 512GB स्टोरेज: ₹52,999

OnePlus 15R

  • 12GB RAM+256GB स्टोरेज: ₹47,999
  • 16GB RAM+512GB स्टोरेज: ₹52,999

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728