ऐपल के लेटेस्ट Pro iPhone को खरीदने के लिए अब ग्राहकों को ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है. iPhone 18 Pro लॉन्च के करीब दो महीने बाद ही ऑनलाइन डिस्काउंट के साथ मिल रहा है. खास बात यह है कि इस डील का फायदा उठाने के लिए किसी बैंक कार्ड की जरूरत नहीं है. इसके ऊपर चुनिंदा बैंक कार्ड से एक्सट्रा छूट भी मिल सकती है, जिससे फोन की कीमत और कम हो जाएगी.

अगर आप पुराने iPhone से अपग्रेड करने या नया Pro मॉडल खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो मौजूदा ऑफर आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.

iPhone 18 Pro की कीमत और ऑफर

Vijay Sales पर iPhone 18 Pro फिलहाल 1,60,990 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी असल कीमत 1,64,900 रुपये है. यानी बिना किसी बैंक ऑफर के सीधे 3,910 रुपये की छूट मिल रही है. Burgundy कलर को छोड़कर बाकी कलर ऑप्शन इस कीमत पर उपलब्ध हैं.

इसके अलावा, चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड से EMI और नॉन-EMI पेमेंट करने पर 10,000 रुपये तक की एक्सट्रा छूट मिल सकती है. यह ऑफर संबंधित प्लेटफॉर्म की शर्तों के अनुसार लागू होगा.

iPhone 18 Pro या iPhone 17 Pro, कौन सा खरीदें?

आईफोन 18 प्रो उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है, जिन्हें नया हार्डवेयर और ऐपल की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी चाहिए और बजट की ज्यादा चिंता नहीं है. पिछले मॉडल iPhone 17 Pro के मुकाबले इसमें अपग्रेडेड चिप, छोटी Dynamic Island, बेहतर बैटरी लाइफ और वेरिएबल अपर्चर वाला नया मेन कैमरा मिलता है.

हालांकि, हर किसी के लिए नया मॉडल खरीदना जरूरी नहीं है. अगर आपका बजट लिमिटेड है और इन अपग्रेड से आपके इस्तेमाल में बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, तो iPhone 17 Pro भी एक अच्छा विकल्प बना रह सकता है. यह ऑफर में करीब 1.2 लाख रुपये में मिल रहा है, जिससे दोनों फोन की कीमत में अच्छा अंतर है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30