What's Hot

रायपुर – बहुचर्चित कोल घोटाला मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी नारायण साहू को ईओडब्ल्यू-एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को घोटाले के कथित मास्टरमाइंड सूर्यकांत तिवारी का करीबी और विश्वसनीय सहयोगी बताया जा रहा है।

जांच एजेंसी के अनुसार, नारायण साहू की प्रकरण में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विवेचना में सामने आया है कि वह सूर्यकांत तिवारी के लिए कोल लेवी की राशि का कलेक्शन करता था और रकम को पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सौम्या चौरसिया तक पहुंचाने का काम करता था।

एजेंसी की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि सूर्यकांत तिवारी द्वारा नारायण साहू के नाम पर विभिन्न संपत्तियां खरीदी गई थीं। आरोपी पिछले करीब ढाई वर्षों से फरार चल रहा था और पूछताछ से बचने का प्रयास कर रहा था।

कोर्ट ने भेजा पुलिस रिमांड पर
इस मामले में न्यायालय द्वारा पूर्व में ही आरोपी के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया जा चुका था। गिरफ्तारी के बाद ईओडब्ल्यू-एसीबी ने न्यायालय से अनुमति लेकर आरोपी को विस्तृत पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है।

रिमांड अवधि के दौरान कोल लेवी की राशि के संग्रहण, पैसों के हस्तांतरण और आरोपी के नाम पर खरीदी गई संपत्तियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। एजेंसी का मानना है कि पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े महत्वपूर्ण और ठोस साक्ष्य सामने आ सकते हैं।

ईओडब्ल्यू-एसीबी ने स्पष्ट किया है कि कोल घोटाले प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31