अहमदाबाद/सूरत: भारत-अमेरिका की ट्रेड डील होने के बाद गुजरात के सूरत से ‘गुड न्यूज’ सामने आई है। डायमंड सिटी सूरत में बने महत्वाकांक्षी ‘सूरत डायमंड बोर्स’ में शोरूम खुलने के अब तेजी आ गई है। सूरत डायमंड बोर्स दुनिया का सबसे बड़ी ऑफिस स्पेस वाली बिल्डिंग हैं। इसने 80 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अमेरिका के रक्षा मंत्रालय की बिल्डिंग पेंटागन को पीछे छोड़ दिया था। पीएम मोदी ने 17 दिसंबर, 2023 को सूरत डायमंड बोर्स का शुभारंभ किया था। गौरतलब हो कि भारत दुनिया के 92% नेचुरल डायमंड की मैन्युफैक्चरिंग करता है। इसमें सूरत की बड़ी भागीदारी है। सूरत डायमंड बोर्स (SDB) में अब लगभग 250 ऑफिस चालू हो गए हैं।

व्हाट्सएस ग्रुप से जुड़े ब्रोकर्स
सूरत डायमंड बोर्स (SDB) के वाइस चेयरमैन लालजीभाई पटेल के अनुसार एसोसिएशन ने आने-जाने और ऑपरेशनल चुनौतियों का सामना कर रहे ब्रोकर्स की मदद के लिए एक व्हाट्सएप हेल्पलाइन ग्रुप शुरू किया है। एक ही दिन में लगभग 950 ब्रोकर्स कथित तौर पर ग्रुप में शामिल हो गए। पटेल ने सूरत डायमंड बोर्स के प्रति बढ़ते जुड़ाव को दिखाता है। उन्होंने कहा कि अभी 600 से ज्यादा ब्रोकर रोज सूरत डायमंड बोर्स आ रहे हैं। वे ट्रेडर्स के बीच डायमंड ट्रांजैक्शन को एक्टिवली आसान बना रहे हैं। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि 2029 तक सूरत डायमंड बोर्स हीरे व्यापार को बड़ा केंद्र बन जाएगा, तब तक सूरत को मुंबई से तेज कनेक्टिविटी भी मिल जाएगी। मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का पूरा रूट 2029 तक खुलना है।

सूरत डायमंड बोर्स में हैं कुल 4,500
सूरत डायमंड बोर्स ( Surat Diamond Bourse ) में कुल 4,500 ऑफिस हैं। हाला ही में लगभग 100 नए ट्रेडर्स ने 18 फरवरी को काम शुरू किया। इसके साथ ही कुल संख्या 250 तक पहुंच गई है। 150 नए ऑफिस में खुलने से बोर्स में बिजनेस गतिविधियां और बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। एसोसिएशन के लोगों को उम्मीद है कि कुल एक्टिव ऑफिस की संख्या जल्द ही बढ़ सकती है। इस ट्रेंड ने डायमंड ट्रेडिंग इकोसिस्टम में नई तेजी का संकेत दिया है। सूरत डायमंड बोर्स आधुनिक सुविधाओं के साथ सुरक्षा और सर्विलांस के विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930