What's Hot

अहमदाबाद: गुजरात कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी आर सी मीणा गुजरात में प्रिसिंपल सेक्रेटरी के तौर पर कार्यरत हैं, लेकिन गुजरात के सीनियर अधिकारी रमेश चंद्र मीणा की बेटी मानसी मीणा के बाद अब उनके बेटे हर्षिल मीणा को भी गुजरात कैडर मिल गया है। ऐसे में आर सी मीणा के साथ हुआ संयोग सुर्खियों में आ गए हैं। यह संयोग इसलिए हुआ है कि क्यों 2021 बैच के उनके बेटे हर्षिल मीणा को मैरिज ग्राउंड पर गुजरात कैडर मिला है, जब खुद आर सी मीणा और उनकी बेटी पहले से गुजरात में सेवाएं दे रहे हैं।

बेटे के साथ बहू भी आईएएस

मूलरूप से राजस्थान से रहने वाले आर सी मीणा ने गुजरात सिविल सेवा में लंबी पारी खेली है। मीणा का रिटायरमेंट मार्च, 2029 में प्रस्तावित है। 21 नवंबर 1997 को जन्में हर्षिल आर. मीणा 2021 बैच के आईएएस हैं। उन्होंने कैडर अलॉटमेंट में केरलम मिला था, लेकिन गुजरात कैडर और 2024 बैच की आईएएस अधिकारी धारणी एम से विवाह के बाद उनका कैडर बदल गया है। जल्द ही राज्य सरकार द्वारा उन्हें पोस्टिंग दिए जाने की उम्मीद है। हर्षिल ने IIT दिल्ली से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में बी. टेक की डिग्री पूरी की है। वह केरल कैडर में उप-कलेक्टर और केरल के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में निदेशक के रूप में काम कर चुके हैं।

मीणा परिवार के चार सदस्य एक कैडर में

  • आर सी मीणा, 1992 गुजरात कैडर आईएएस
  • मानसी मीणा (बेटी), 2023 बैच आईपीएस,गुजरात
  • हर्षिल आर मीणा (बेटा), 2021 बैच केरल कैडर (अब गुजरात)
  • धारणी एम मीणा (बहू), 2024 बैच आईएएस गुजरात
  • दिलखुश मीणा (दामाद), 2019 बैच AGUMT कैडर आईएएस

बेटी मानसी हैं आईपीएस

आईपीएस आर सी मीणा की बेटी और हर्षिल की बहन मानसी पुलिस सेवा में हैं। वह 2023 बैच की गुजरात कैडर की आईपीएस हैं। यूपीएसपी परीक्षा में मानसी मीणा ने ऑल इंडिया लेवल पर 738 रैंक हासिल की थी। उन्होंने हैदराबाद की नालसर यूनिवर्सिटी से बीए के बाद एलएलबी की डिग्री ली है। मानसी की शादी दिलखुश मीणा के साथ हुई है। वह एजीएमयूटी कैडर के 2019 बैच के आईएएस हैं। वह अभी एमसीडी दिल्ली में डिप्टी कमिश्नर हैं। मानसी मीणा अभी गांधीनगर में बतौर एएसपी तैनात हैं। भाई हर्षिल का केंद्र सरकार द्वारा गुजरात कैडर मंजूर किए जाने के बाद मीणा परिवार एक राज्य में आ गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930