What's Hot

अजमेर: 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के अपने पहले दौरे में सौगातों की बौछार कर दी. इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत तीर्थराज पुष्कर, वीर तेजाजी महाराज, भगवान देव नारायण, वरुण अवतार भगवान जुलेलाल, मां सावित्री और पृथ्वीराज चौहान को याद करते हुए शुरू किया. इसके बाद उन्होंने सीएम भजनलाल शर्मा, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया समेत तमाम नेताओं का अभिवादन किया.

  1. पीएम मोदी ने कहा कि वह इजरायल की यात्रा से लौटे हैं. वहां के लोग राजस्थान के सपूत मेजर दलपत सिंह की वीरता को याद करते हैं. वीर दलपत सिंह ने इजरायल के हाइफा शहर को आजाद कराने में जो भूमिका थी, मुझे उसका गौरव गान करने का मौका मिला.
  2. राजस्थान में डबल इंजन की सरकार के दो साल पूरे हुए हैं. संतोष है कि राज्य विकास के पथ पर अग्रसर है. विकास के इसी अभियान को तेज करने का अवसर है. करीब 17 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है. इसमें पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत हरेक क्षेत्र शामिल है. भाजपा की डबल इंजन सरकार लगातार युवाओं को सशक्त कर रही है.
  3. पीएम ने कहा कि दो साल पहले राजस्थान में केवल पेपर लीक की खबरें ही चमकती रहती थी. आज इसी मंच से राजस्थान के 21 हजार युवाओं को नियक्ति पत्र सौंपे गए हैं. ये बहुत बड़ा बदलाव है. इसके लिए राजस्थान के लोगों को बधाई है.
  4. आज वीरांगानाओं की धरती से देश भर की बेटियों के लिए अहम अभियान शुरू करने का अवसर मिला. अजमेर से एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है. घर में जब मां बीमार होती है तो पूरा परिवार बिखर जाता है. भाजपा की सरकार ने महिलाओं को संबल करने वाली कई योजनाएं चला रही है. याद कीजिए वो दौर जब बहन बेटियों को कितनी परेशानी झेलनी पड़ती थी. पहले जो सत्ता में रहे वो गरीब बेटियों को सेनेटरी पैड तक नहीं उपलब्ध करा पाए. हमारे लिए बहन बेटियों को बीमार करने वाला मुद्दा संवेदना की बात थी. इसलिए हमने इसे दूर करने के लिए योजना चलाई. मां को पोषण आहार मिले इसलिए बहनों के खाते में पांच हजार रुपये देना शुरू किया.
  5. पीएम मोदी ने कहा कि मां बहनों को धुएं से निजात दिलाने के लिए उज्जवला योजना चलाई. बीजेपी सत्ता भाव से नहीं, संवेदना से काम करती है. बीजेपी की डबल इंजन सरकार राजस्थान की विरासत और विकास दोनों को साथ लेकर चल रही है. अच्छी सड़क, अच्छी रेल और हवाई सुविधा केवल सफर आसान नहीं बनाती बल्कि पूरे इलाके की किसमत बदल देती है. किसान और व्यापारी आसानी से अपना सामान बेच बाते हैं. अच्छी कनेक्टिवटी का सबसे अच्छा असर पर्यटन पर होता है. यह बात अजमेर और पुष्कर के लोग बेहतर समझते हैं. जब पर्यटक आते हैं तो कचौड़ी, दाल बाटी चुरमा सारी चीजें ज्यादा बिकता है. यानी एक पर्यटक कई लोगों को रोजी रोटी देता है. इसलिए हमारी सरकार राजस्थान में कनेक्टिविटी पर बहुत बल दे रही है.
  6. पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान में निवेश भी बढ़ रहे हैं. दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर के साथ शानदार निवेश के इंतजाम किए जा रहे हैं. राजस्थान की माताएं अपने बच्चे को पालने में ही राष्ट्रभक्ति का संस्कार देती है.
  7. पीएम ने कहा कि हाल ही में दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा AI आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सम्मेलन हुआ. इसमें दुनिया के अनेक देशों के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मंत्री आए थे. दुनिया की बड़ी कंपनियों के कर्ताधर्ता एक छत के नीचे जुटे थे. सबने खुले मंच से भारत की प्रशंसा की. जब दुनिया के इतने सारे लोग भारत की प्रशंसा करते हैं तो क्या आपको गर्व होता है या नहीं. आपका माथा ऊंचा हुआ कि नहीं. आपको गर्व हुआ, लेकिन हताश कांग्रेस ने क्या किया ये आपने देखा. दुनिया भर के मेहमानों के सामने कांग्रेस ने देश को बदनाम करने की कोशिश की. इन्होंने विदेशी मेहमानों के सामने देश को बेइज्जत करने का ड्रामा किया. कांग्रेस पूरे देश में हार रही है. गुस्से में इसका बदला भारत का बदनाम करके ले रही है.
  8. पीएम मोदी ने कहा कि कभी कांग्रेस INC यानी इंडियन नेशनल कांग्रेस थी, लेकिन अब यह नहीं बची है. आज वो INC के बजाय MMC बन गई है. यानी मुस्लिम लीग, माओवादी कांग्रेस. राजस्थान के मेरे वीरों इतिहास गवाह है मुस्लिम लीग भारत से नफरत करती थी, इसलिए उन्होंने देश को बांट दिया. आज कांग्रेस वही कर रही है. माओवादी भी भारत की समृद्धि से नफरत करते हैं. ये घात लगाकर हमला करते हैं. कांग्रेस भी घात लगाकर कहीं भी देश को बदनाम करती है. कांग्रेस के कुकर्मों को देश कभी माफ नहीं करेगा. देश और सेना को बदनाम करना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है.
  9. पीएम मोदी ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि इन्होंने हमारे सैनिकों को हथियारों और वर्दी के लिए तरसाया. ये वहीं कांग्रेस है जिसने सालों तक हमारे सैनिक परिवारों को वन रैंक, वन पेंशन से वंचित रखा था. ये वहीं कांग्रेस है जिसके जमाने में विदेशों से होने वाले हथियारों की डील में घोटाले होते थे. पिछले 11 साल में भारत की सेना ने आतंकियों पर, देश के दुश्मनों पर करारा प्रहार किया है. हमारी सेना हर मिशन में विजयी रही है. सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर में वीरता का लोहा मनवाया. लेकिन कांग्रेस ने दुश्मनों के झूठ को ही आगे बढ़ाया.
  10. पीएम ने कहा कि देश के लिए जो भी शुभ है जो भी अच्छा है, जो भी देश का भला करने वाला है कांग्रेस उन सब का विरोध करती है. इसलिए देश आज कांग्रेस को सबक सीखा रहा है. राजस्थान में तो आपने कांग्रेस के कुशासन को करीब से अनुभव किया है. यहां जितने भी कांग्रेस की सरकार रही वह भ्रष्टाचार और आपसी झगड़े में उलझी रही.
Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31