उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में आधी रात एक ही परिवार पर टूटा कहर पूरे इलाके को दहला गया। मामूली कहासुनी ने ऐसा खूनी रूप ले लिया कि चार लोगों की जान चली गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव में मातम पसरा है। भारी पुलिस बल तैनात कर हालात काबू में रखने की कोशिश की जा रही है। बताया जाता है कि पिता द्वारा बेची गई जमीन व गहने के पैसे न मिलने से नाराज बेटे ने अपने मां-बाप, दादी व बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

यह दिल दहला देने वाली वारदात बहराइच के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बसंतपुर उदल (मजरा रामनगर) गांव की है। रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब साढ़े बारह बजे अचानक एक घर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। जब तक आस-पड़ोस के लोग कुछ समझ पाते। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि भाइयों के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद अचानक हिंसा में बदल गया।

परिवार में सिर्फ एक मासूम बच्चा सुरक्षित

हमलावर ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए। घर के भीतर जो दृश्य था। उसने पुलिस तक को हिला दिया। आंगन और कमरों में खून फैला था। परिवार के चार सदस्य शिताला (82), संजू देवी (60), पार्वती (20) और बडलूराम (62) की मौके पर ही मौत हो गई। तीन महिलाएं इस घटना की शिकार बनीं। इस खौफनाक मंजर के बीच घर में एक छोटा बच्चा सुरक्षित मिला। जिसे तुरंत पुलिस ने अपनी निगरानी में ले लिया।

मामूली विवाद में उजड़ गया परिवार

घटना के दौरान गुरुदेव (40) और निरंकार (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल भिजवाया। हालत नाजुक होने पर निरंकार को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिले के पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी रात में ही गांव पहुंच गए। गांव में किसी तरह का तनाव न फैले, इसके लिए भारी पुलिस बल और पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए हैं। गांव में सन्नाटा पसरा है। हर चेहरे पर डर और दुख साफ दिखाई दे रहा है। लोग यही कह रहे हैं कि एक छोटे से विवाद ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930