बिहार – मुजफ्फरपुर से हॉरर किलिंग का मामला सामने आया है. एक भाई ने अपनी ही सगी बहन को मौत के घाट उतार दिया. वजह थी प्रेम विवाह. दरअसल बहन ने न सिर्फ परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर लव मैरिज की बल्कि इसका वीडियो भी साशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. इस बात से भाई बहुत ज्यादा गु्स्से में था. नाराज भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर सगी बहन को मौत के घाट उतार दिया.

भाई ने दोस्त संग मिलकर की बहन की हत्या

दिल दहलादेने वाली ये घटना मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में 7 अक्टूबर की है.  जिले के कांटी थाना क्षेत्र के सादतपुर में रेलवे गुमटी के किनारे झाड़ी से अज्ञात युवती का शव मिला था. पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव की पहचान कांटी थाना क्षेत्र के सादातपुर के रहने वाले हरेंद्र राय की बेटी रेनू के रूप में हुई. इस मामले में मृतका के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस की जांच के बाद अब पूरे मामले का खुलासा हो गया है. पुलिस ने मृतका रेनू के भाई मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. 

दुपट्टे से दबाया बहन का गला

 पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में गिरफ्तार मनीष ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया. आरोपी ने बताया की उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर दुपट्टे से गला दबाकर अपनी बहन की हत्या की थी. पुलिस घटना में शामिल उसके दोस्त की तलाश की जा रही है.

9 महीने पहले किया था प्रेम विवाह, वीडियो पोस्ट करने से था नाराज

पुलिस के मुताबिक, रेनू का मुजफ्फरपुर जिले के रामपुर हरि गांव के प्रिंस के साथ लव-अफेयर चल रहा था. उसने करीब 9 महीने पहले अपनी मर्जी से लव मैरिज की थी. शादी के बाद रेनू ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर पोस्ट किया था. इस वजह से उसका भाई मनीष बहुत नाराज था. पुलिस की जांच में प्रेम विवाह और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है.

ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने क्या कहा?

मामले को लेकर ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि बीते दिनों कांटी थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात शव मामले का खुलासा सफलतापूर्वक किया गया है. रेनू के भाई मनीष ने अपने साथी के साथ मिलकर उसकी दुपट्टे से गला दबाकर हत्या की और शव को झाड़ी में फेंक दिया. गिरफ्तार मनीष की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है. पुलिस दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031