पानीपत –पानीपत के पसीना कलां गांव में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ पेड़ से सूखी लकड़ियाँ तोड़ते समय ससुर और दामाद हाई वोल्टेज बिजली की तारों की चपेट में आ गए। करंट इतना जोरदार था कि दोनों बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, घायल ससुर और दामाद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं। वे वर्तमान में पानीपत के पसीना कलां गांव में रहकर एक आयुर्वेदिक दवाखाना चलाते हैं।  दोपहर के समय दोनों खाना बनाने के लिए पास के पेड़ों से सूखी लकड़ियाँ तोड़ रहे थे। इसी दौरान पेड़ की एक टहनी टूटकर पास से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली की तारों पर जा गिरी। चपेट में आए दोनों: टहनी के तारों के संपर्क में आते ही करंट पेड़ के जरिए नीचे उतरा और ससुर-दामाद दोनों इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।


हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और लकड़ी व अन्य साधनों की मदद से दोनों को बिजली के तारों और करंट के प्रभाव से अलग किया। ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों घायलों को पानीपत के सिविल अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930