मध्य प्रदेश, डिंडोरी जिले के गाड़ासरई कस्बे में हुए भीषण सड़क हादसे का एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. यह हादसा बुधवार, 4 मार्च की शाम करीब 5 बजकर 35 मिनट पर हुआ, जिसकी पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. करीब एक मिनट सात सेकेंड के इस वीडियो में दुर्घटना की भयावह तस्वीर साफ दिखाई देती है.

स्विफ्ट कार ने राहगीर और बाइक सवार का मारी टक्कर

फुटेज में देखा जा सकता है कि सड़क पर सामान्य माहौल है और दो बाइक सवार अपनी लेन में सामान्य गति से आगे बढ़ रहे हैं. तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक स्विफ्ट कार अचानक बेकाबू हो जाती है. नियंत्रण खो चुकी कार सबसे पहले सड़क पर चल रहे एक राहगीर को जोरदार टक्कर मारते हुए उसे रौंद देती है. इसके बाद कार सीधे आगे बढ़ते हुए बाइक सवारों से टकरा जाती है.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार फुटबॉल की तरह हवा में उछल जाते हैं और सड़क किनारे मौजूद एक दुकान से जा टकराते हैं. हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर घूम जाती है और उल्टी दिशा में मुड़ते हुए सड़क किनारे खड़ी एक अन्य बाइक को भी अपनी चपेट में ले लेती है. इस दौरान कुछ क्षणों के लिए राहगीर कार के अगले हिस्से में फंसा हुआ भी दिखाई देता है, जो इस हादसे की भयावहता को और बढ़ा देता है.

हादसे में एक राहगीर की मौत और दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

घटना का यह पूरा दृश्य इतना खौफनाक था कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए. स्थानीय लोगों के अनुसार यही तेज रफ्तार कार गाड़ासरई कस्बे में इससे पहले भी कई जगहों पर टक्कर मार चुकी थी. इस भीषण हादसे में एक राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका इलाज चल रहा है.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत कार चालक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक नशे की हालत में था. फिलहाल गाड़ासरई थाना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930