साईं नगर जोरा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से होलिका दहन और एक से बढ़कर एक आकर्षक रंग गुलाल से होली का त्यौहार मनाया गया।
श्री साईं दर्शन आवासीय समिति साईं नगर के छगनलाल साहू उपाध्यक्ष तथा प्रभारी अध्यक्ष और संतोष शर्मा समिति के सचिव के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया गया कि अनिल सिंह संरक्षक, रंजीत मोदी सह सचिव, वरुणेंद्र यादव कोषाध्यक्ष तथा कार्यकारिणी के सदस्यों में सुरेश सोनी , संतोष पाठक, कल्याण किंडो, शिवम लहरे तथा पूर्व अध्यक्षों में प्रमुख रूप से डॉ देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी एवं अमित सिंह शामिल रहे।

कॉलोनी के इस रंगोत्सव की यह भी विशेषता रही कि बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और विशेष रूप से बालक बालिकाओं के द्वारा गरमागरम भजिया पकोड़े, गुपचुप और मिष्ठान का मजा लिया गया। इसी आयोजन के दौरान अनिल सिंह समिति के संरक्षक के द्वारा यह भी शुभ संकल्प लिया गया कि अप्रैल माह में आने वाली हनुमान जयंती को भी साईं नगर में जोरदार भंडारा करके महाप्रसाद वितरित किया जाएगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31